बुर्किना फासो के चर्च में हमला, 14 लोगों की मौत व कई घायल
Edited By Tanuja,Updated: 02 Dec, 2019 09:46 AM

पूर्वी बुर्किना फासो के एक गिरजाघर में रविवार को हुए हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई...
इंटरनेशनल डेस्कः पूर्वी बुर्किना फासो के एक गिरजाघर में रविवार को हुए हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। यहां श्रद्धालुओं को निशाना बना कर इस साल कई हमले किए गए हैं। एक सरकारी बयान में कहा गया कि नाइजर से लगती सीमा के पास हैनतोकुउरा शहर में रविवार की प्रार्थना के दौरान हथियारों से लैस अज्ञात लोगों ने‘प्रोटेस्टेंट' गिरजाघर पर हमला किया।
बयान में कहा गया, ‘‘ दुर्भाग्य से इस हमले में 14 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए।'' सुरक्षा सूत्र ने बताया कि सैनिक हमलावरों की तलाश कर रहे हैं। हमलावर घटना को अंजाम दे कर स्कूटर से फरार हो गए थे। गौरतलब है कि इस पश्चिमी अफ्रीकी देश में फरवरी से ईसाई समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले हुए हमलों में 21 लोगों की जान जा चुकी है।

Related Story

स्विट्जरलैंड में भीषण सड़क हादसा: बस में आग लगने से 6 लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

लेबनान में इजरायली हमलों से मौतों का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 850 लोगों की जान गई

पाकिस्तान में अफगान सीमा के पास विस्फोट, मोर्टार हमले में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

US-इजरायल हमलों में ईरान के नए सुप्रीमो मोजतबा घायल; सत्ता संभालने बाद ही गायब, कहीं कुछ गड़बड़ तो...

Peru NightClub Explosion : पेरू के नाइटक्लब में जोरदार धमाका, कई लोग घायल, मची अफरा-तफरी

नेपाल में भारतीय तीर्थयात्रियों की बस गहरी खाई में गिरी, 7 श्रद्धालुओं की मौत व कई घायल (Video)

अबतक 1000 से ज्यादा लोगों की मौत... लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा

लेबनान में भारी तबाही, इजराइली हमलों में मारे गए 350 से ज्यादा लोग, मरने वालों में 83 बच्चे भी शामिल

इजरायली हमलों से लेबनान तबाहः रोते-बिलखते 7.8 लाख लोगों ने छोड़े घर, मानवीय स्थिति हुई भयावह

बहरीन पर ईरानी हमले का वीडियो बनाकर जश्न मनाया, पाकिस्तान और बांग्लादेश के 6 लोग गिरफ्तार