Edited By Tanuja,Updated: 23 Dec, 2025 11:12 AM

ड के नुनस्पीट कस्बे में कैंडललाइट परेड के दौरान एक कार भीड़ में घुस गई, जिससे 9 लोग घायल हुए, जिनमें 3 की हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार यह प्रथमदृष्टया दुर्घटना है। चालक 56 वर्षीय महिला हिरासत में है, जांच जारी है।
International Desk: नीदरलैंड के एक कस्बे में परेड देखने के लिए इंतजार कर रही लोगों की भीड़ में एक कार के घुस जाने से नौ लोग घायल हो गए जिनमें से कम से कम तीन गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। गेल्डरलैंड प्रांत की पुलिस ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह घटना प्रथमदृष्टया जानबूझकर की गई प्रतीत नहीं होती लेकिन मामले की जांच की जा रही है। एम्स्टर्डम से लगभग 80 किलोमीटर (50 मील) पूर्व में स्थित नुनस्पेट शहर में लोग क्रिसमस की रोशनी से सजे वाहनों की परेड देखने के लिए खड़े थे।
Updating on Nunspeet (NL): Car hit crowd on Elburgerweg ~7 PM during candlelight parade, injuring 9 (3 serious). Police view as accident; driver questioned, no arrests yet. Trauma helicopters deployed.
Giessen (DE): ~4:30 PM, 32yo Azerbaijani driver crashed into bus stop after… pic.twitter.com/x03w52EQyr
— Apple Tree (@LonelyAppleTree) December 22, 2025
पास की एल्बर्ग नगर पालिका ने सोशल मीडिया पर बताया कि घटना के बाद परेड रोक दी गई। नुनस्पीट के मेयर जान नाथन रोजेंडाल ने एक बयान में कहा, ‘‘जो पल एकजुटता का होना चाहिए था, वह गहरी चिंता और दुख में बदल गया।'' पुलिस ने बताया कि कार चला रही महिला 56 वर्षीय है और वह नुनस्पीट की ही निवासी है। उसे मामूली चोटें आई हैं। उसने बताया कि महिला को हिरासत में लिया गया है।