चीन से जापान जाने वाली दर्जनों फ्लाइटें कैंसिल, 12 रूट पूरी तरह बंद

Edited By Updated: 25 Nov, 2025 06:07 PM

dozens of flights from china to japan cancelled 12 routes completely closed

थर्ड पार्टी ट्रैवल डेटा प्लेटफॉर्म ‘फ़्लाइट मास्टर’ के अनुसार 24 नवंबर सुबह 10 बजे तक चीन से जापान जाने वाली 12 रूट्स की सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। इससे नागोया, फुकुओका, साप्पोरो और ओसाका जैसे शहर प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 27...

नई दिल्ली। 24 नवंबर | थर्ड पार्टी ट्रैवल डेटा प्लेटफॉर्म ‘फ़्लाइट मास्टर’ के अनुसार 24 नवंबर सुबह 10 बजे तक चीन से जापान जाने वाली 12 रूट्स की सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। इससे नागोया, फुकुओका, साप्पोरो और ओसाका जैसे शहर प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 27 नवंबर को जापान के लिए तय उड़ानों में से करीब 21.6% फ्लाइटें कैंसिल हो सकती हैं। यह बीते एक महीने में सबसे ज्यादा रद्दीकरण दर होगी।

चीन से जापान के लिए सबसे ज्यादा रद्द होने वाले टॉप रूट्स में शामिल हैं—

⦁    तियानजिन बिनहाई – कान्साई इंटरनेशनल : 65.0%

⦁    नानजिंग लुकोउ – कान्साई इंटरनेशनल : 59.4%

⦁    ग्वांगझू बाययून – कान्साई इंटरनेशनल : 31.3%

⦁    शंघाई पुडोंग – कान्साई इंटरनेशनल : 30.1%

⦁    वूशी शुओफांग – कान्साई इंटरनेशनल : 28.6%

वर्तमान में चीन से जापान के लिए हर सप्ताह लगभग 1,224 उड़ानें संचालित होने का अनुमान है।

चीन बना जापान का सबसे बड़ा पर्यटक स्रोत

जापान नेशनल टूरिज्म ऑर्गनाइजेशन (JNTO) के आंकड़ों के मुताबिक साल 2025 की पहली तीन तिमाहियों में जापान घूमने आने वाले विदेशियों की संख्या 3.16 करोड़ रही। इनमें 74.87 लाख पर्यटक चीन से आए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 42.7% ज्यादा है।
इस तरह दक्षिण कोरिया को पीछे छोड़ते हुए चीन, जापान का सबसे बड़ा टूरिस्ट सोर्स बन गया है।

भारतीय पर्यटकों की पसंद में बदलाव

यात्रा प्लेटफॉर्म ‘क्यूनार’ के ताजा आंकड़े बताते हैं कि विदेश यात्रा की पसंद में बदलाव आया है। उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय टिकट बुकिंग के अनुसार 15-16 नवंबर के बीच दक्षिण कोरिया सबसे पसंदीदा आउटबाउंड डेस्टिनेशन बन गया। थाईलैंड, हांगकांग (चीन), मलेशिया, सिंगापुर, वियतनाम और इंडोनेशिया के लिए उड़ानों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!