Helicopter Crash Video: बिजली की तार से टकराकर नदी पर क्रैश हुआ विमान, 2 की मौत, मची त्राहि-त्राहि
Edited By Rohini Oberoi,Updated: 08 Aug, 2025 10:45 AM

हवाई दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब अमेरिका के मिसौरी राज्य में एक बड़ा हादसा सामने आया है जहां एक हेलीकॉप्टर मिसिसिपी नदी के ऊपर से गुजर रही पावरलाइन से टकराकर क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर में सवार 2 लोगों की मौत...
इंटरनेशनल डेस्क। हवाई दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब अमेरिका के मिसौरी राज्य में एक बड़ा हादसा सामने आया है जहां एक हेलीकॉप्टर मिसिसिपी नदी के ऊपर से गुजर रही पावरलाइन से टकराकर क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर में सवार 2 लोगों की मौत हो गई है।
कैसे हुआ हादसा?
यह हादसा गुरुवार को सेंट चार्ल्स काउंटी में हुआ। जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर मिसिसिपी नदी पार करते समय पावरलाइन से टकरा गया जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर नदी पर मौजूद एक बजरे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि हेलीकॉप्टर में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि आग पर जल्दी काबू पा लिया गया था।
जांच हुई शुरू
मृतकों की पहचान कर ली गई है। इस हादसे की जांच एफएए और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर ह्यूजेस 369डी मॉडल का था।
Related Story

चीन में एक के बाद एक बड़ा हादसाः ट्रेलर ट्रक से टकराकर आग का गोला बनी यात्री वैन, जिंदा जलकर मरे 13...

अमेरिका में पढ़ाई का सपना टूटा, शिकागो में भारतीय छात्रा की दर्दनाक मौत

चीन के 'सस्ते माल' ने पाकिस्तान को दिया दगा, दुर्घटनाग्रस्त हुआ JF-17 फाइटर जेट; उठे सुरक्षा पर सवाल

गर्ल्स स्कूल छात्रावास में लगी भीषण आग; तड़के मची चीख-पुकार, 10 छात्राओं की मौत व कई लापता (Video)

पर्यटकों से भरी बस बनी आग का गोला, नौ माह के मासूम समेत 8 की मौत

आसमान में मचा हड़कंप: एक शब्द से खतरे में पड़ी 190 यात्रियों की जान, रास्ते से लौटा अमेरिका से...

फ्रांस में बेकाबू जश्न: लूटपाट-हिंसा से दहला पेरिस, एफिल टावर के पास भड़की आग ने मचाई दहशत( Video)

रूस का नया 'ड्रोन शिकारी' मैदान मेंः पुतिन की सुरक्षा से युद्धभूमि तक पहुंचा 'योल्का', लॉन्च...

यूरोप में जानलेवा हीटवेव का तांडव: सिर्फ 35°C में लोग बेहाल! राहत के लिए समुद्र-नदियों में घुसे कई...

अमेरिका: वर्जीनिया में बस ने कई कारों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार