Sheikh Hasina Death Penalty: पिता ने बनाया कानून, बेटी शेख हसीना बनी उसी का शिकार: क्या है बांग्लादेश का ICT?

Edited By Updated: 17 Nov, 2025 04:00 PM

ict sheikh hasina sheikh mujibur rahman mujibur rahman ict law

जिस कानून को उनके पिता शेख मुजीबुर रहमान ने 1973 में युद्ध अपराधों के लिए लागू किया था, वही कानून अब उनकी बेटी शेख हसीना के खिलाफ बरस गया। देश की इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल (ICT) ने उन्हें मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा...

नेशनल डेस्क: जिस कानून को उनके पिता शेख मुजीबुर रहमान ने 1973 में युद्ध अपराधों के लिए लागू किया था, वही कानून अब उनकी बेटी शेख हसीना के खिलाफ बरस गया। देश की इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल (ICT) ने उन्हें मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई, और इस फैसले ने बांग्लादेश की राजनीति और न्याय व्यवस्था में हलचल मचा दी है।

बांग्लादेश की राजनीति और न्याय व्यवस्था में एक इतिहासिक और विवादित मोड़ आ गया है। देश की अपनी इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल (ICT) ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराधों में दोषी ठहराया है और उनके लिए मृत्यु दंड की सजा सुनाई है। कोर्ट के मुताबिक, शेख हसीना और उनके सहयोगी, पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमान खान कमाल, जुलाई-अगस्त 2024 में हुए छात्र आंदोलन के दौरान हिंसा और हत्या की घटनाओं में जिम्मेदार थे।

अभियोजन पक्ष ने इस दौरान उनके खिलाफ संपत्ति जब्ती और पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा देने की भी मांग की थी। फैसला देश की सरकारी टेलीविजन चैनल BTV और अन्य माध्यमों पर लाइव दिखाया गया, जबकि राजधानी ढाका में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। गौरतलब है कि शेख हसीना इस समय भारत में हैं और अदालत की सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हुई थीं।

पिता ने बनाया कानून, बेटी बनी उसी का शिकार: शेख हसीना को फांसी की सजा!

ICT: क्या यह सच में अंतरराष्ट्रीय है?

बहुत से लोग इसे देखकर सोच रहे होंगे कि आखिरकार यह "इंटरनेशनल" क्यों कहलाता है, और अगर यह अंतरराष्ट्रीय है तो बांग्लादेश में क्यों मौजूद है। असल में, ICT कोई वैश्विक अदालत नहीं है। यह बांग्लादेश की एक राष्ट्रीय अदालत है, जो देश में 1971 के स्वतंत्रता युद्ध के दौरान हुए युद्ध अपराधों, नरसंहार और मानवता के खिलाफ अपराधों की सुनवाई के लिए बनाई गई थी।

ट्रिब्यूनल की उत्पत्ति और इतिहास

बांग्लादेश ने पाकिस्तान से अपनी स्वतंत्रता हासिल करने के तुरंत बाद, 1973 में तत्कालीन प्रधानमंत्री (शेख हसीना के पिता) शेख मुजीबुर रहमान की सरकार ने International Crimes (Tribunals) Act बनाया। इसका उद्देश्य था युद्ध अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाना। लेकिन राजनीतिक उथल-पुथल और प्रशासनिक कारणों के चलते यह कानून लंबे समय तक सिर्फ कागज पर ही रह गया।

ICT का नया दौर: 2010 से सक्रिय

2010 में, शेख हसीना की सरकार ने ICT-1 की स्थापना कर वास्तविक मुकदमों की प्रक्रिया शुरू की। इस ट्रिब्यूनल ने पाकिस्तान सेना के सहयोगियों, रजाकार और स्थानीय अपराधियों के खिलाफ कई केसों में फांसी और जेल की सजा दी। बाद में 2012 में ट्रिब्यूनल को दो भागों में बांटा गया, ICT-2 ने पुराने और नए मामलों की सुनवाई संभाली। 2010 से 2020 तक ICT ने कई बड़े फैसले दिए और देश के इतिहास में पहली बार ऐसे अपराधियों को न्याय के दायरे में लाया गया। अब 2024-25 के दौर में इसी अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके सहयोगियों के खिलाफ नया मुकदमा चलाया है।

टाइमलाइन में देखें ICT का सफर

वर्ष घटना / ट्रिब्यूनल विवरण
1971 स्वतंत्रता युद्ध पाकिस्तान से बांग्लादेश ने आज़ादी हासिल की; बड़े पैमाने पर नरसंहार और युद्ध अपराध हुए।
1973 कानून का निर्माण      शेख मुजीबुर रहमान की सरकार ने International Crimes (Tribunals) Act बनाया। उद्देश्य: युद्ध अपराधियों पर मुकदमा चलाना।
1973-2010 लंबा अंतराल राजनीतिक अस्थिरता और प्रशासनिक कारणों से ट्रिब्यूनल निष्क्रिय रहा।
2010 ICT-1 शेख हसीना की सरकार ने सुनवाई शुरू की। मुख्य आरोपी: पाकिस्तान सेना के सहयोगी और रजाकार।
2012 ICT-2 पुराने और नए मामलों की सुनवाई अलग-अलग ट्रिब्यूनल में विभाजित की गई।
2010-2020       बड़े फैसले कई दोषियों को फांसी और जेल की सजा दी गई।
2024-202  नया मुकदमा शेख हसीना समेत कई लोगों पर मानवता और हिंसा के आरोपों में सुनवाई।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!