इजराइल ने बच्चों को कोविड-19 रोधी टीका लगाने की दी मंजूरी

Edited By Updated: 15 Nov, 2021 10:41 AM

israel says children aged 5 11 can receive covid 19 vaccine

इजराइल ने 5 से 11 वर्ष के बच्चों को कोविड-19 रोधी टीका लगाने की रविवार को मंजूरी दे दी। अमेरिकी अधिकारियों ने इस महीने की शुरुआत में इसी ...

 यरूशलम: इजराइल ने 5 से 11 वर्ष के बच्चों को कोविड-19 रोधी टीका लगाने की रविवार को मंजूरी दे दी। अमेरिकी अधिकारियों ने इस महीने की शुरुआत में इसी आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाने की मंजूरी दी थी। इसी पृष्ठभूमि में इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी यह फैसला लिया। इजराइल, अपनी वयस्क और किशोरवय आबादी के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू करने वाले दुनिया के पहले देशों में से एक था। उसने इन गर्मियों में टीके की अतिरिक्त खुराक देने का एक व्यापक अभियान भी चलाया था और ऐसा करने वाला भी वह पहला देश था।

PunjabKesari

विशेषज्ञों का कहना है कि इजराइल के त्वरित टीकाकरण प्रयासों के कारण ही कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सका और इसके डेल्टा स्वरूप के प्रकोप को भी काबू में किया जा सका। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि मंत्रालय के महानिदेशक डॉ. नाचमैन ऐश ने बच्चों को फाइजर/बायोएनटेक का टीका लगाने की विशेषज्ञ सलाहकारों की अनुशंसा स्वीकार कर ली है। इसमें कहा गया कि अधिकतर सलाहकारों का यह मानना है कि टीके के लाभ इसके जोखिम के मुकाबले कहीं अधिक हैं। मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान शुरू करने की तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!