दाने-दाने को तरसा पाकिस्तान ! आटे के लिए मची भगदड़ में 2 लोगों की मौत व 8 घायल (Video)

Edited By Tanuja,Updated: 28 Mar, 2023 10:35 AM

pakistan atta crisis stampede at flour bags distribution 2 killed

आर्थिक संकट में घिरे पाकिस्तान में लोग दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं।  पाकिस्तान में एक तरफ आम जनता भूख से मर रही है तो दूसरी तरफ अधिकारी...

पेशावर: आर्थिक संकट में घिरे पाकिस्तान में लोग दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं।  पाकिस्तान में एक तरफ आम जनता भूख से मर रही है तो दूसरी तरफ अधिकारी गेहूं बेचने में मस्त हैं। आटा देश के लए एक बड़ा संकट बन कर उभरा है । यही नहीं आटे के लिए जद्दोजहद करने वाले लोग जान तक गंवा रहे हैं।  बताया जा रहा है पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मुफ्त में आटा बांटा जा रहा था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ जुटने के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई व 8  लोग घायल हो गए। 

 

पाकिस्तानी पत्रकार इफ्तिखार फिरदौस ने एक वीडियो ट्वीट कर खराब हालातों का बारे में बताया है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, 'खैबर पख्तूनख्वा का बन्नू इलाका सबसे रूढ़िवादी क्षेत्रों में से एक है। लेकिन गरीबी की मार ऐसी है कि यहां कि महिलाएं सड़क पर निकलने को मजबूर हो गई हैं।' इसके साथ उन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें महिलाओं को सड़क पर बैठे देखा जा सकता है। उन्होंने सड़क को जाम कर रखा है।

 

पाकिस्तान के सिंध में शनिवार को 67 अधिकारियों को 40 हजार टन गेहूं चुराने के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही इनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह वही गेहूं था जो रूस से पाकिस्तान की भूखी जनता का पेट भरने के लिए आया था। 10 जिलों में मौजूद सरकारी गोदामों से यह गेहूं चोरी किया गया है। आटा इस समय पाकिस्तानी मुद्रा में 150 रुपए से ज्यादा की कीमत पर बिक रहा है।

 

Related Story

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!