Edited By Rohini Oberoi,Updated: 24 Jul, 2026 01:02 PM

पुर्तगाल के प्रसिद्ध गायक, गीतकार और सांस्कृतिक नायक लुईस रेप्रेसास (Luís Represas) का लंबी बीमारी के बाद 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी टैलेंट एजेंसी 'सन्स एम ट्रान्सिटो' (Sons em Trânsito) ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है।
Luís Represas Passed Away : पुर्तगाल के प्रसिद्ध गायक, गीतकार और सांस्कृतिक नायक लुईस रेप्रेसास (Luís Represas) का लंबी बीमारी के बाद 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी टैलेंट एजेंसी 'सन्स एम ट्रान्सिटो' (Sons em Trânsito) ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है।
बता दें कि अपने करियर के 50 वर्ष पूरे कर रहे लुईस इस साल कई विशेष संगीत कार्यक्रमों की योजना बना रहे थे। उनके निधन से पुर्तगाल और अंतरराष्ट्रीय संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बयान के अनुसार पुर्तगाली कलाकार जो इस साल अपने करियर के 50 साल पूरे कर रहे थे, ने ट्रोवांटे (Trovante) के साथ और अकेले भी ऐसे यादगार पल बनाने की योजना बनाई थी जो पीढ़ियों तक याद रखे जाने वाले हिट गानों से जुड़े हों।
अपनी कलात्मक ज़िंदगी के अलावा वह तिमोर के लोगों के समर्थन के लिए भी जाने जाते थे और उन्हें राष्ट्रपति तौर मातन रुआक द्वारा ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते का मेडल दिया गया था। 2005 में उन्हें 'ऑर्डर ऑफ मेरिट' (कमांडर ग्रेड) मिला जो 10 जून 2005 को पुर्तगाली गणराज्य के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज साम्पायो द्वारा दिया गया था।
इस बैंड से मिली पहचान
लुईस रेप्रेसास का जन्म वर्ष 1956 में पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में हुआ था। उन्होंने कम उम्र से ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था। 1970 और 1980 के देहस्का में उन्होंने ट्रॉवांटे नाम से एक संगीत बैंड की स्थापना की और उसके प्रमुख गायक के रूप में पहचान बनाई। इस बैंड ने अपने शानदार गीतों और अनोखी शैली से पुर्तगाली संगीत जगत में एक अलग मुकाम हासिल किया और संगीत प्रेमियों के बीच अपनी अमिट छाप छोड़ी।
यह भी पढ़ें: संसद मार्च के बाद CJP के Instagram Page पर 3 दिन में जुड़े 33 लाख नए फॉलोअर्स, 2.5 करोड़ पार हुआ आंकड़ा

1990 के दशक में ट्रॉवांटे बैंड के अलग होने के बाद लुईस रेप्रेसास ने बतौर सोलो आर्टिस्ट अपनी नई पहचान बनाई। उन्होंने कई यादगार और लोकप्रिय गीत गए जिनमें फेटीसेरा भी शामिल है। उनके गाने आज भी संगीत प्रेमियों के बीच बेहद पसंद किए जाते थे। अपने लम्बे करियर के दौरान उन्होंने देश और विदेश के कई नामी कलाकारों के साथ काम किया जिसके लिए उन्हें खूब सराहना और सम्मान मिला।