VIDEO: फ्रैश होने के लिए टॉयलेट शीट पर बैठा, प्राइवेट पार्ट चबा गया अजगर

Edited By Updated: 10 Nov, 2018 11:19 AM

python bites man s penis in the toilet

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां पर एक शख्स जब  सुबह फ्रेश होने के लिए टॉयलेट गया तो अजगर  ने उसके प्राइवेट पार्ट को चबा लिया...

बैंकाकः थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां पर एक शख्स जब  सुबह फ्रेश होने के लिए टॉयलेट गया तो अजगर  ने उसके प्राइवेट पार्ट को चबा लिया।PunjabKesari

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अजगर 10 फुट लंबा था।बताया जा रहा है कि 35 साल के टेर्डसाक के टॉयलेट में  अजगर छिपा हुआ था। जैसे ही टेर्डसाक फ्रेश होने के लिए कमोड सीट पर बैठे, अजगर ने उनका पीनिस जबड़ों में भर लिया जिससे वह दर्द से चिल्लाने लगे और किसी तरह अजगर को  खुद से अलग किया।  

PunjabKesariअजगर के काटने से शख्स को प्राइवेट पार्ट में गहरी चोटें आई हैं व 15 टांके लगाए गए हैं। फिलहाल टेर्डसाक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना के बाद टेर्डसाक बताते हैं, 'मुझे ज्यादा सावधान रहना चाहिए था।

दो महीने पहले मैंने घर के दूसरे टॉयलेट में सांप देखा था, लेकन मुझे नहीं पता था कि टॉयलेट आपस में जुड़े हुए हैं। बाद में ऐनिमल एक्सपर्ट ने अजगर को कमोड से निकाला। अजगर को निकालकर जंगल में छोड़ दिया गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!