रूस का आरोप- पश्चिमी देशों ने G20 को किया अस्थिर, रूस के खिलाफ कर रहे इस्तेमाल

Edited By Updated: 27 Feb, 2023 02:25 PM

russia blames g20 destabilized by west and used against russia

रूस ने रविवार को आरोप लगाया कि पश्चिम देशों  द्वारा एकजुट होकर G20 की गतिविधियों को अस्थिर किया जा रहा है और इसका इस्तेमाल...

इंटरनशनल डेस्कः रूस ने रविवार को आरोप लगाया कि पश्चिम देशों  द्वारा एकजुट होकर G20 की गतिविधियों को अस्थिर किया जा रहा है और इसका इस्तेमाल रूस के खिलाफ  किया जा रहा है। रूस ने आरोप लगाया कि बेंगलुरु में G20 के वित्त मंत्रियों की बैठक बिना किसी साझा सरकारी सूचना के खत्म हुई, क्योंकि यूक्रेन को लेकर पश्चिमी देशों का सामूहिक रूप से रूस के प्रति टकराव वाला रुख है। 

 

रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि  G20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक शनिवार को बिना किसी संयुक्त बयान जारी किए ही खत्म हो गई।  रूस और चीन संयुक्त बयान पर सहमत नहीं हुए। हालांकि, बैठक के अंत में भारत ने जी-20 के अध्यक्ष के रूप में सारांश और परिणाम दस्तावेज जारी किया था। हमारे विरोधी (खास तौर पर अमेरिका, यूरोपीय संघ और जी-7) रूस को अलग-थलग करने और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा व वैश्विक अर्थव्यवस्था के क्षेत्र की समस्याओं के मॉस्को पर दोष मढ़ने के अपने पागल प्रयास को जारी रखे हुए हैं। 

 

रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में भारत की अध्यक्षता की रचनात्मक भूमिका का जिक्र किया और कहा कि उसने सभी देशों के हितों और रुख पर निष्पक्ष विचार करने का प्रयास किया। इसमें कहा गया है कि इस संदर्भ में इसने संतुलित दृष्टिकोण अपनाया, जो वित्त और संबंधित क्षेत्रों में आधुनिक चुनौतियों का जवाब देने के लिए एक अच्छी नींव बनाता है, जिसमें आर्थिक विकास और सतत विकास लक्ष्यों का कार्यान्वयन करने के लिए समर्थन हासिल है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!