श्रीलंका में ऐतिहासिक धार्मिक उत्सव शुरू, बुद्ध के पवित्र दंत अवशेष दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

Edited By Updated: 19 Apr, 2025 12:07 PM

sacred buddha tooth relic displayed in sri lanka after 16 years

भगवान बुद्ध के पवित्र दंत अवशेष को 16 साल के अंतराल के बाद शुक्रवार को श्रीलंका के केंद्रीय शहर कैंडी में आम लोगों के दर्शन के लिए रखा गया। यह जानकारी एक आधिकारिक ...

Colombo: भगवान बुद्ध के पवित्र दंत अवशेष को 16 साल के अंतराल के बाद शुक्रवार को श्रीलंका के केंद्रीय शहर कैंडी में आम लोगों के दर्शन के लिए रखा गया। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान से मिली। श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि यह आयोजन 10 दिनों तक 27 अप्रैल तक जारी रहेगा तथा आम लोग अवशेष स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक देख सकते हैं।

 

बयान के अनुसार, भारत सहित 17 देशों के राजदूतों के लिए एक विशेष व्यवस्था के तहत कैंडी तक उनके लिए ट्रेन से यात्रा का इंतजाम किया गया है। कैंडी स्थित पवित्र दंत मंदिर के वरिष्ठ भिक्षु महावेला रत्नपाल ने संवाददाताओं को बताया कि हजारों बौद्ध श्रद्धालुओं के इस अवशेष का दर्शन करने के लिए आने की उम्मीद है।

PunjabKesari

यह दंत अवशेष इस द्वीपीय देश श्रीलंका के 74 प्रतिशत सिंहली बौद्ध बहुसंख्यकों के लिए विशेष आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है। रत्नपाल ने कहा, ‘‘हजारों लोग दो दिन पहले से मंदिर तक पहुंचने वाले तीनों मार्गों पर कतार में खड़े हैं।'' ऐतिहासिक अभिलेखों के अनुसार, यह दंत अवशेष 1590 में कैंडी लाया गया था।  

 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!