फ्रांस के सबसे बड़े Music Festival पर 'सिरिंज अटैक', 145 लड़कियों को बनाया गया निशाना, कई गाड़ियों को लगाई आग
Edited By Pardeep,Updated: 25 Jun, 2025 01:08 AM

फ्रांस के वार्षिक ‘Fête de la Musique’ संगीत महोत्सव के दौरान सैकड़ों लोगों को अज्ञात सिरिंज से चुभाया गया, जिससे पूरे देश में दहशत फैल गई।
इंटरनेशनल डेस्कः पेरिस समेत पूरे फ्रांस में हर साल मनाया जाने वाला संगीत महोत्सव ‘Fête de la Musique’ इस बार भारी हिंसा, डर और अफरा-तफरी का कारण बन गया। संगीत महोत्सव के दौरान सैकड़ों लोगों को अज्ञात सिरिंज से चुभाया गया, जिससे पूरे देश में दहशत फैल गई।
हिंसा का भयानक दृश्य:
-
371 लोग गिरफ्तार किए गए – कई हिंसक घटनाओं में शामिल पाए गए।
-
6 लोगों को चाकू से गोदा गया।
-
1,500 से ज्यादा लोग घायल हुए, जिनमें कई महिला-पुरुष और किशोर शामिल हैं।
-
13 पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ।
-
51 गाड़ियों को आग लगा दी गई।
सिरिंज हमले से दहशत:
-
करीब 145 लड़कियों को सुई से चुभा दिया गया – अधिकतर हमले उनके हाथ, पैर या नितंब पर हुए।
-
इन लड़कियों को सोशल मीडिया पर पहले से निशाना बनाने की प्लानिंग की गई थी।
-
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सिरिंज में कोई नशीला पदार्थ (जैसे GHB या Rohypnol) था या नहीं।
-
कई पीड़ितों को अस्पताल ले जाकर टॉक्सिकोलॉजिकल टेस्ट किया गया।
सोशल मीडिया से फैली साजिश की आशंका:
-
त्योहार से पहले सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट्स वायरल हो रही थीं जिसमें कहा गया था कि "त्योहार में महिलाएं सिरिंज हमलों का शिकार बन सकती हैं"।
-
पुलिस के अनुसार, कुछ हमलों की सोशल मीडिया पर पहले से प्लानिंग की गई थी।
12 सिरिंज हमलावर गिरफ्तार:
मीडिया चुप? दोहरे मापदंड पर सवाल:
-
इतनी गंभीर घटनाओं के बावजूद, कुछ लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि पश्चिमी देशों में ऐसी घटनाओं पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया और कथित ‘वोक’ समूह चुप रहते हैं।
-
जबकि भारत में यदि कोई छोटी सी घटना भी हो जाए, तो तुरंत आलोचना और अंतरराष्ट्रीय बयानबाजी शुरू हो जाती है।
क्या है GHB या Rohypnol?
-
ये दवाइयां ‘डेट रेप ड्रग्स’ कही जाती हैं।
-
इनके ज़रिए इंसान को बेहोश किया जा सकता है या उसकी स्मृति खत्म की जा सकती है।
-
लेकिन अब तक की जांच में किसी सिरिंज से ऐसे केमिकल का इंजेक्शन साबित नहीं हुआ है।
Related Story

दुनिया के ऐसे देश जहां लड़कियां कभी नहीं कर पाती शादी, जानिए क्या है सबसे बड़ा कारण?

बलूचिस्तान में आंतकियों ने बस को बनाया निशाना, 3 यात्रियों की मौत व 7 घायल

लंदन साउथेंड एयरपोर्ट पर विमान दुर्घटनाग्रस्त, टेकऑफ के तुरंत बाद लगी भीषण आग

VIDEO: फ्लाइट में आग लगने की सूचना मिलते ही विमान से कूदने लगे यात्री, दर्जनों घायल

गाजा में सहायता केंद्र में जमा भीड़ पर फिर अटैक, 110 फिलिस्तीनियों की मौत

ट्रंप का बड़ा ऐलान: BRICS देशों पर गिरेगी भारी टैरिफ की गाज, भारत का दवा और तांबा निर्यात निशाने पर

गृह आवास में लगी भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, 30 अन्य घायल

Iraq shopping mall accident: शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, 50 से ज्यादा मौतें, इलाके में शोक की छाया

ठांय-ठांय की गूंज से दहला कनाडा! जानिए मशहूर कॉमेडियन के रेस्टोरेंट पर अटैक करने वाला कौन है खूंखार...

पाकिस्तान:खैबर पख्तूनख्वा पुलिस थाने पर एक महीने में 5वीं बार ड्रोन अटैक, सकते में सुरक्षा...