इंडोनेशिया में लगे जबरदस्त भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.3 रही तीव्रता

Edited By Updated: 23 Sep, 2023 06:11 AM

tremendous earthquake hits indonesia intensity 6 3 on richter scale

इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में शुक्रवार की रात शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। इंडोनेशिया के मौसम जलवायु और भूभौतिकी एजेंसी के मुताबिक स्थानीय समयानुसार 21.59 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई।

जकार्ताः इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में शुक्रवार की रात शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। इंडोनेशिया के मौसम जलवायु और भूभौतिकी एजेंसी के मुताबिक स्थानीय समयानुसार 21.59 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई। 

भूकंप का कंद्र तनिमबार द्वीप समूह रीजेंसी से 169 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में समुद्र तल के नीचे 177 किलोमीटर की गहराई पर रहा। एजेंसी ने बताया कि भूकंप को लेकर सुनामी की संभावना नहीं है और इसे लेकर अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

बता दें इससे पहले 8 सितंबर को आए शक्तिशाली भूकंप से करीब 3 हजार लोगों की जान चली गई थी। भूकंप का केंद्र एटलस पहाड़ों के अंदर था। ये पहाड़ यूरेशियन प्लेट द्वारा नुबियन प्लेट को धकेलने से बने हैं। एटलस पहाड़ मोरक्को, अल्जीरिया और ट्यूनीशिया तक फैले हैं। इन्हीं पहाड़ों के नीचे भूकंप का केंद्र था। 1994, 2004 और 2016 में आए 6 और 6.3 तीव्रता के भूकंपों ने मोरक्को को हिलाया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!