ट्रंप की नई चेतावनी… ‘ईरान का सबसे बड़ा पुल ढह गया’, बोले- अब भी संभल जाओ वरना देर हो जाएगी!

Edited By Updated: 03 Apr, 2026 12:43 AM

trump issues new warning to iran says be careful now or it will be too late

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा, “ईरान का सबसे बड़ा पुल एक हमले में ढह गया है।

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा, “ईरान का सबसे बड़ा पुल एक हमले में ढह गया है। अब ईरान के लिए समझौता करने का समय आ गया है, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए और उस देश का कुछ भी ना बचे।”


भीषण हमले के बीच तबाह हुआ बड़ा पुल… सामने आया वीडियो
जंग के बीच दोनों तरफ से लगातार हमले हो रहे हैं। इसी दौरान अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सबसे बड़े पुल को तबाह कर दिया गया। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में इसी पुल का जिक्र किया है। हमले के बाद पुल के टूटने का वीडियो भी सामने आया है, जो ईरान पर हो रही भारी बमबारी की गंभीरता को दिखाता है।

जानिए कितना खास था यह पुल…
यह B1 ब्रिज Karaj शहर (अल्बोर्ज प्रांत) में स्थित है और इसे मिडिल ईस्ट का सबसे ऊंचा पुल माना जाता है।

  • ऊंचाई: करीब 136 मीटर
  • लंबाई: लगभग 1,050 मीटर
  • 8 सेक्शन में बना, सबसे लंबा सेक्शन 176 मीटर
  • निर्माण लागत: करीब 400 मिलियन डॉलर (लगभग 37,000 करोड़ रुपये)

पहले भी ट्रंप ने किया था जीत का दावा…
इससे पहले दिन में ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की जीत का दावा किया था। उन्होंने कहा कि सैन्य कार्रवाई से तेहरान की ताकत कमजोर हो चुकी है और मिशन जल्द पूरा हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगले 2-3 हफ्तों तक ईरान पर और तेज हमले किए जाएंगे और पावर प्लांट जैसे अहम ठिकानों को निशाना बनाया जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!