संयुक्त राष्ट्र ने ‘ISIL-SEA' को वैश्विक आतंकी संगठन किया घोषित

Edited By Tanuja,Updated: 30 Jan, 2023 06:12 PM

un designates isil sea as global terrorist organization

आतंकवादी संगठन ‘इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड लेवेंट इन साउथ-ईस्ट एशिया' (‘ISIL-SEA) को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने एक...

 

इंटरनेशनल डेस्कः आतंकवादी संगठन ‘इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड लेवेंट इन साउथ-ईस्ट एशिया' (‘ISIL-SEA) को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने एक वैश्विक आतंकी संगठन घोषित किया है। सुरक्षा परिषद की 1267 ‘इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड लेवेंट' और अलकायदा प्रतिबंध समिति ने आईएसआईएल-एसईए को पिछले हफ्ते वैश्विक आतंकी संगठन की सूची में शामिल किया।

 

यह कवायद उसकी संपत्ति कुर्क करने, उसके सदस्यों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने और उसे हथियारों की आपूर्ति रोकने का मार्ग प्रशस्त करेगी। संगठन को इस्लामिक स्टेट ईस्ट एशिया डिविजन और दावलतुल इस्लामिया वलीयतुल मुशरिक के नाम से भी जाना जाता है।

 

संयुक्त राष्ट्र की वेबसाइट के मुताबिक, इसका गठन जून 2016 में हुआ था। उल्लेखनीय है कि 1267 समिति में सुरक्षा परिषद के सभी 15 सदस्य शामिल हैं और अपने फैसले आम सहमति से करती है। समिति ने 16 जनवरी को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के उप प्रमुख अब्दुल रहमान मक्की को घोषित आतंकवादियों की अपनी सूची में शामिल किया था।  

Related Story

Trending Topics

none
Royal Challengers Bangalore

Gujarat Titans

Match will be start at 21 May,2023 09:00 PM

img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!