दिल्ली में एक व्यक्ति की उसके दो बेटों और पड़ोसी ने चाकू घोंपकर हत्या की

Edited By Updated: 31 Mar, 2025 05:57 PM

a man was stabbed to death by his two sons and neighbour in

दिल्ली में एक विवाद के कारण 60 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके दो बेटों और एक पड़ोसी ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। घटना रविवार अपराह्न करीब 1:35 बजे मौजपुर इलाके के विजय मोहल्ला में हुई। अधिकारी के अनुसार, पीड़ित...

नेशनल डेस्क: दिल्ली में एक विवाद के कारण 60 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके दो बेटों और एक पड़ोसी ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। घटना रविवार अपराह्न करीब 1:35 बजे मौजपुर इलाके के विजय मोहल्ला में हुई। अधिकारी के अनुसार, पीड़ित रहीसुद्दीन पर उसके बेटों महमूद और जुबैद ने अपने पड़ोसी रफीक और एक नाबालिग के साथ मिलकर मामूली विवाद पर हमला किया। बुजुर्ग व्यक्ति को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

अधिकारी ने बताया कि रफीक (46) को गिरफ्तार कर लिया गया है और नाबालिग को पकड़ लिया गया है। पीड़ित के दो बेटे फरार हो गए हैं। अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में जाफराबाद थाने में मामला दर्ज किया गया था। रहीसुद्दीन की मौत के बाद हत्या के आरोप भी जोड़े गए हैं। उन्होंने बताया कि फरार बेटों का पता लगाने और अपराध में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के लिए तलाश जारी है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!