आप ने कई महीनों से नहीं भरा दफ्तर का किराया, गुस्साए मकान मालिक ने लगा दिया ताला

Edited By Updated: 01 Mar, 2025 02:43 PM

aap did not pay office rent for many months angry landlord locked it

आम आदमी पार्टी (आप) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब पार्टी के भोपाल में स्थित प्रदेश कार्यालय पर ताला लग गया है। यह ताला मकान मालिक ने लगाया, क्योंकि आप ने पिछले 4 महीनों से किराया नहीं दिया था। सुभाष नगर में...

नेशनल डेस्क: आम आदमी पार्टी (आप) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब पार्टी के भोपाल में स्थित प्रदेश कार्यालय पर ताला लग गया है। यह ताला मकान मालिक ने लगाया, क्योंकि आप ने पिछले 4 महीनों से किराया नहीं दिया था। सुभाष नगर में स्थित इस ऑफिस में लंबे समय से पार्टी की गतिविधियां चल रही थीं, लेकिन अब मकान मालिक विवेक गंगलानी को यह कदम उठाना पड़ा है।

'किराया ही नहीं, बिजली का बिल भी बकाया...'
मकान मालिक विवेक गंगलानी ने नाराजगी जताते हुए बताया कि सिर्फ किराया ही नहीं, बल्कि बिजली बिल भी बकाया है। इसके अलावा, उन्होंने ऑफिस में शराब की पेटियां और अन्य आपत्तिजनक गतिविधियों का भी आरोप लगाया है। गंगलानी ने यह भी कहा कि जब उन्होंने किराया मांगा, तो उन्हें धमकियां भी मिलीं, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत करने का मन बना लिया है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार का असर अब दूसरे राज्यों में भी साफ दिखाई दे रहा है। मध्यप्रदेश के भोपाल में स्थित इस ऑफिस का किराया करीब 50 हजार रुपए है, जो पिछले दो से चार महीनों से बकाया है। मकान मालिक ने ताला लगा दिया है, लेकिन पार्टी के बड़े नेताओं को इसकी जानकारी नहीं है।

'इस बारे में कोई जानकारी नहीं है...'
प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और वह भोपाल के पदाधिकारियों से बात करेंगी। वहीं, भोपाल जिला अध्यक्ष सीपी सिंह चौहान ने भी इस मामले से अनजान होने की बात कही है और कहा कि उनका जिला ऑफिस नरेला शंकरी में है।

ये भी पढ़ें....
- Blue Aadhar Card: क्या है नीला आधार कार्ड? जानिए किसके लिए है यह जरूरी और कैसे बनवाएं?

आधार कार्ड आजकल हर भारतीय नागरिक के लिए बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। इसे पहचान पत्र, सरकारी योजनाओं और कई अन्य कार्यों के लिए जरूरी माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नीला आधार कार्ड भी होता है? जी हां, यह विशेष रूप से बच्चों के लिए जारी किया जाता है। आइए जानते हैं नीला आधार कार्ड क्या है, इसे क्यों बनवाना जरूरी है और कैसे इसे बनवाया जा सकता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!