पहले बंदूक की नोक पर पति-पत्नी को किया अगवा, फिर गोली मार कर कब्रिस्तान के पास छोड़ा

Edited By Updated: 21 Jun, 2019 05:34 PM

abducted husband wife injured after shot at by gunmen in south kashmir

दक्षिण कश्मीर के अरावनी गांव से वीरवार देर रात अज्ञात बंदूकधारियों ने गन प्वाइंट पर एक दंपत्ति को अगवा कर उन्हें गोली मार दी।

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के अरावनी गांव से वीरवार देर रात अज्ञात बंदूकधारियों ने गन प्वाइंट पर एक दंपत्ति को अगवा कर उन्हें गोली मार दी। दोनों की पहचान मुदसिर अहमद माकरू और उनकी बेगम नुसरत बेगम के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों को अरावनी में कब्रिस्तान के पास घायल अवस्था में छोड़ दिया गया था। नुसरत और उसके पति को टांग पर गोली मारी गई थी।


पुलिस के अनुसार दंपत्ति को अनंतनाग अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है। हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार दोनों का बयान ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि यह आतंकी वारदात थी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!