किरेन रिजिजू के बाद अब केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल का बदला विभाग, संभालेंगे अब इस मंत्रालय की जिम्मेदारी

Edited By Updated: 18 May, 2023 04:09 PM

after ririju now union minister sp singh baghel s revenge department

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानून मंत्री किरेन रिजिजू के बाद अब कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल का विभाग भी बदल दिया है। एसपी सिंह बघेल को राज्य स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानून मंत्री किरेन रिजिजू के बाद अब कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल का विभाग भी बदल दिया है। एसपी सिंह बघेल को राज्य स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। इससे पहले गुरुवार की सुबह अचानक पीएम मोदी ने कानून मंत्री किरन रिजिजू का विभाग बदलकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बना दिया।

रिजिजू अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार संभालेंगे। न्यायिक नियुक्तियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के साथ लगातार टकराव का सामना करने वाले रीजीजू 7 जुलाई, 2021 को कानून मंत्री बने थे। उस समय खेल मंत्री और अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री रिजिजू को भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद के इस्तीफे के बाद यह प्रतिष्ठित जिम्मेदारी मिली थी। रिजिजू ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि शीर्ष अदालत और उच्च न्यायालयों में नियुक्तियां करने की कॉलेजियम प्रणाली भारत के संविधान से अलग है और देश के लोगों द्वारा समर्थित नहीं है।

जनवरी में, उन्होंने कॉलेजियम प्रणाली में सरकार के नामित लोगों को शामिल करने के लिए प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ को पत्र भी लिखा था। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया है।

बयान में कहा गया है, ‘‘पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार किरेन रीजीजू को सौंपा गया है।'' केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे थे। मेघवाल वर्तमान में संसदीय कार्य राज्यमंत्री और संस्कृति राज्यमंत्री हैं। बयान के अनुसार, मेघवाल को उनके मौजूदा विभागों के अतिरिक्त कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!