अलीगढ़: गड्ढे में मिट्टी खोदते वक्त बड़ा हादसा: 2 बच्चों की मौत, 2 महिलाएं घायल

Edited By Updated: 19 Jan, 2025 11:41 AM

aligarh major accident while digging soil in a pit 2 children died

शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे अलीगढ़ जिले के गांव छेरत में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां मिट्टी खोदते वक्त एक गड्डा धंस गया जिसमें दबकर दो बच्चों की मौत हो गई। साथ ही एक बच्ची और दो महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाओं और बच्ची को तुरंत छेरत के एक निजी...

नेशनल डेस्क। शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे अलीगढ़ जिले के गांव छेरत में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां मिट्टी खोदते वक्त एक गड्डा धंस गया जिसमें दबकर दो बच्चों की मौत हो गई। साथ ही एक बच्ची और दो महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाओं और बच्ची को तुरंत छेरत के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है और वे आईसीयू में भर्ती हैं।

क्या हुआ था हादसा?

गांव छेरत के अनुसूचित जाति बस्ती के पास एक व्यक्ति ने दो प्लॉट खरीदे थे। इनमें से एक प्लॉट पर मकान बन गया था जबकि दूसरा प्लॉट खाली पड़ा था। इसी खाली प्लॉट में एक गड्डा था जिसमें कच्चे घरों की पुताई के लिए मिट्टी खोदी जाती थी। शनिवार की शाम को गांव की एक महिला क्रांति देवी अपने 10 साल के बेटे ऋतिक ब्रह्मदेव की पत्नी मछला और पिंटू की बेटी प्रियंका (10) के साथ उस गड्डे से मिट्टी लेने के लिए गईं थीं।

 

यह भी पढ़ें: PM मोदी का पहला इंटरनेशनल पॉडकास्ट फरवरी में होगा, लेक्स फ्रिडमैन से करेंगे बातचीत

 

जब वह लोग गड्डे से मिट्टी निकाल रहे थे तभी अचानक गड्डा धंस गया और सभी लोग मिट्टी में दब गए। इस हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं क्रांति देवी और मछला गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गड्डे से शवों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल भेजा। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: ये कैसा तेल-मेल... सरसों और Olive Oil में हो रही भारी मिलावट, जानें क्या है पूरा मामला?

 

वहीं कहा जा सकता है कि यह हादसा गांव में हुई लापरवाही का परिणाम है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है खासकर जब वे किसी खुले गड्डे या निर्माण स्थल पर काम कर रहे हों। प्रशासन को इस हादसे के बाद गड्डों और निर्माण स्थलों की सुरक्षा को लेकर और कड़े कदम उठाने चाहिए ताकि ऐसे हादसे भविष्य में न हों।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!