Old Rs 100 Note : एक 100 रुपये का नोट आपको रातों-रात बना सकता है करोड़पति, लाखों में है इसकी कीमत! जानें कैसे बेचें?

Edited By Updated: 10 Feb, 2026 01:10 PM

an old 100 note made you rich it sold for 56 lakh at a london auction

क्या आप सोच सकते हैं कि जेब में रखा 100 रुपये का एक नोट आपको करोड़पति बना सकता है? सुनने में यह किसी फिल्म की कहानी लग सकता है लेकिन हाल ही में लंदन में हुई एक नीलामी ने दुनिया को हैरान कर दिया है। यहां 1950 के दशक का एक दुर्लभ हज नोट (Haj Note) पूरे...

Rare Haj Note Auction : क्या आप सोच सकते हैं कि जेब में रखा 100 रुपये का एक नोट आपको करोड़पति बना सकता है? सुनने में यह किसी फिल्म की कहानी लग सकता है लेकिन हाल ही में लंदन में हुई एक नीलामी ने दुनिया को हैरान कर दिया है। यहां 1950 के दशक का एक दुर्लभ हज नोट (Haj Note) पूरे 56 लाख रुपये में बिका है।

आखिर क्या है इस ₹100 के नोट की खासियत?

यह कोई आम नोट नहीं है बल्कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा एक खास मकसद से जारी किया गया इतिहास का एक हिस्सा है।

यह भी पढ़ें: Stage 1 Cancer Alert: सावधान! शरीर में दिखें ये संकेत तो हो सकता हैं स्टेज-1 का कैंसर, इसे न करें इग्नोर नहीं तो...

सोने की तस्करी रोकने के लिए हुई थी शुरुआत

इस नोट को जारी करने के पीछे एक दिलचस्प आर्थिक कारण था। उस दौर में हज यात्री खाड़ी देशों से बड़ी मात्रा में सोना खरीदते थे जिससे भारत से सोने का अवैध निर्यात बढ़ रहा था। इस तस्करी को रोकने के लिए RBI ने 'हज नोट' पेश किए जो केवल विदेश में मान्य थे भारत में नहीं।

क्यों है इनकी इतनी ऊंची कीमत?

  1. दुर्लभता (Rare Collection): 1961 में कुवैत ने अपनी करेंसी शुरू कर दी और धीरे-धीरे अन्य खाड़ी देशों ने भी इसे अपना लिया। 1970 के दशक तक ये नोट पूरी तरह बंद हो गए जिससे आज ये दुनिया में बहुत कम बचे हैं।

  2. ऐतिहासिक महत्व: मई 2024 में भी इसी तरह के 10 रुपये के दो नोट करीब ₹12 लाख में बिके थे। वे नोट एसएस शिराला (SS Shirala) जहाज से जुड़े थे जिसे प्रथम विश्व युद्ध के दौरान एक जर्मन यू-बोट ने डुबो दिया था।

यह भी पढ़ें: Baby In Space : क्या अंतरिक्ष में गूंज सकती है बच्चे की किलकारी? जानें क्या सुरक्षित है नॉर्मल डिलीवरी?

कलेक्टरों के बीच मची है होड़

दुनियाभर के करेंसी कलेक्टर (Numismatists) ऐसे ऐतिहासिक नोटों के लिए मुंह मांगी कीमत देने को तैयार रहते हैं। अगर आपके पास भी दादा-परदादा के जमाने का कोई ऐसा नोट है जिसका सीरियल नंबर 'HA' से शुरू होता है तो समझ लीजिए कि आप एक बड़े खजाने के मालिक हो सकते हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!