सोने से जगमगाई राम नगरी, मंत्रों की गूंज से गूंजा अयोध्या धाम, VIDEO में देखें भव्य नज़ारा

Edited By Updated: 03 Jun, 2025 09:21 AM

ayodhya dham reverberated with the chanting of mantras

भगवान राम की नगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर अब सोने की चमक से जगमगा उठा है। मंदिर के गुंबद पर सोने की परत चढ़ाए जाने से इसकी खूबसूरती कई गुना बढ़ गई है और दूर से ही मंदिर चमकता हुआ दिखाई दे रहा है। इसी के साथ आज से राम दरबार समेत 8 मंदिरों के प्राण...

नेशनल डेस्क। भगवान राम की नगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर अब सोने की चमक से जगमगा उठा है। मंदिर के गुंबद पर सोने की परत चढ़ाए जाने से इसकी खूबसूरती कई गुना बढ़ गई है और दूर से ही मंदिर चमकता हुआ दिखाई दे रहा है। इसी के साथ आज से राम दरबार समेत 8 मंदिरों के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है जिसकी तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।

आज से शुरू हुआ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

राम मंदिर परिसर में राम दरबार समेत परकोटे के मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव आज सुबह 6:30 बजे धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शुरू हो गया। कल प्रायश्चित पूजन के साथ कलश यात्रा का भव्य आगाज हुआ था। आज गणेश पूजन के साथ राम दरबार के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत हुई जिसमें देशभर के 101 वैदिक विद्वान इन अनुष्ठानों को संपन्न करा रहे हैं। काशी के प्रकांड विद्वान जयप्रकाश मुख्य आचार्य हैं।

गणेश पूजन के साथ देश के कल्याण की मनोकामना का संकल्प लिया गया। आज पुण्यार्जन, दुर्गा पूजन, नांदी श्राद्ध और पंचांग कर्म के साथ अग्नि की स्थापना की जाएगी। सभी मूर्तियों का आज जलाधिवास होगा। 4 जून को नवग्रह की स्थापना होगी और मूर्तियों का औसाधिवास तथा शय्याधीवास कराया जाएगा। चारों वेदों के विद्वान वेद मंत्रों का पारायण, शांति पौष्टिक करेंगे और प्रधान हवन का आयोजन होगा। इन तीन दिनों में 1975 मंत्रों के साथ अग्नि देवता को आहुति दी जाएगी। इसके साथ ही रामरक्षा स्तोत्र, हनुमान चालीसा और भजनों का पाठ भी किया जाएगा जो 3 और 4 जून को सुबह 6:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक चलेगा।

 

 

 

 

5 जून को CM योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा

सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम 5 जून को सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का पूजन होगा। इसी दिन दोपहर 1 बजे भगवान का भोग और आरती होगी। 5 जून को ही राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होगी जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य वीवीआईपी शामिल होंगे। यह एक अद्भुत संयोग है कि 5 जून को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी है।

राजा राम के साथ विराजित होंगे सात उप-मंदिरों की मूर्तियाँ

राम मंदिर के पहले तल पर राजा राम का भव्य दरबार होगा। इस दरबार में भगवान राम के साथ उनके अनुज लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता जानकी और सेवक हनुमान विराजित होंगे। परकोटा के दक्षिणी पश्चिमी कोने में शेषावतार प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके साथ ही राजा राम के साथ सात उप-मंदिरों में भी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसमें परकोटा के ईशान कोण पर शिवलिंग, अग्नि कोण में प्रथम पूज्य श्रीगणेश, दक्षिणी भुजा के मध्य में महाबली हनुमान, नैरित्र कोण में देवता सूर्य, वायव्य कोण में माँ भगवती, उत्तरी भुजा के मध्य में अन्नपूर्णा माता के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा शामिल है। कुल मिलाकर राम मंदिर परिसर में राम दरबार समेत परकोटे के 6 मंदिर और शेषावतार मंदिर यानी कुल 8 मंदिरों की स्थापना होगी।

चंपत राय की श्रद्धालुओं से अपील: 'फिलहाल अयोध्या न आएं'

5 जून को होने वाली भगवान राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा को देखने के लिए देशभर से लोग अयोध्या पहुँच रहे हैं। ऐसे में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने श्रद्धालुओं से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा है कि प्राण प्रतिष्ठा के लिए किसी को निमंत्रण नहीं दिया गया है। चंपत राय ने अपील करते हुए कहा है कि केवल वही लोग दर्शन के लिए आएँ जिन्हें वास्तव में रामलला के दर्शन करने की आवश्यकता हो। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल मौसम अनुकूल नहीं है और मंदिर निर्माण की कुछ प्रक्रियाएँ अब भी जारी हैं जिससे श्रद्धालुओं को राम दरबार और परकोटे में स्थित मंदिरों के दर्शन करने के लिए कुछ और समय इंतजार करना पड़ेगा। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि 'प्राण प्रतिष्ठा' शब्द सुनकर अयोध्या की ओर न आएँ।

कलश यात्रा से गूंज उठी रामनगरी

वहीं सोमवार को सरयू तट से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के मुख्य यजमान डॉ. अनिल मिश्र ने माँ सरयू की पूजा-अर्चना और अभिषेक किया। इसके बाद 350 से ज़्यादा महिलाएँ सिर पर कलश रखकर सरयू के घाट से जल लेकर राम मंदिर के लिए "जय श्रीराम" के जयकारे लगाते हुए निकलीं। यह कलश यात्रा सरयू तट से प्रारंभ होकर श्रृंगारहाट रामकोट होते हुए गेट नंबर 2 से राम मंदिर पहुँची। इस दौरान जगह-जगह मातृशक्तियों और श्रद्धालुओं का फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!