PM मोदी के संभावित दौरे से पहले राज्यपाल ने शीर्ष अधिकारियों और भाजपा विधायकों के साथ की अहम बैठक

Edited By Updated: 07 Sep, 2025 05:06 PM

before the possible visit of pm modi the governor held an important meeting

मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने रविवार को राजभवन में शीर्ष अधिकारियों और पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई विधायकों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस...

नेशनल डेस्क: मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने रविवार को राजभवन में शीर्ष अधिकारियों और पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई विधायकों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस महीने के दूसरे सप्ताह में मणिपुर के संभावित दौरे से पहले यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यदि प्रधानमंत्री का मणिपुर का यह दौरा यदि होता है तो यह मई 2023 में राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद उनका राज्य का पहला दौरा होगा।

यह भी पढ़ें: ...अब ऑनलाइन खाना हुआ महंगा: फेस्टिव सीजन से पहले Zomato और Swiggy ने बढ़ाया प्लेटफॉर्म फीस, जानें क्या है नया चार्ज


अधिकारियों ने बताया कि बैठक में मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल, सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह और पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह भी शामिल हुए। हालांकि बैठक के एजेंडे का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया लेकिन भाजपा के एक नेता ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया, “बैठक में हमारी पार्टी की राज्य इकाई की अध्यक्ष ए शारदा देवी भी शामिल हुईं और कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संभावित दौरे से संबंधित मामला भी शामिल था।” प्रधानमंत्री 13 सितंबर को नए बैराबी-सैरंग रेलवे का उद्घाटन करने के लिए मिजोरम जा सकते हैं, जिसके बाद वह वहां से इंफाल के लिए उड़ान भर सकते हैं। हालांकि उनकी यात्रा की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मई 2023 से मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए जबकि हजारों बेघर हो गए। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!