शादी के 20 दिन बाद खुशी-खुशी दुल्हन को लेने मायके पहुंचा दूल्हा, लौटते वक्त बीच रास्ते में ही पत्नी ने बदला...

Edited By Updated: 26 Jun, 2025 02:06 PM

bride returns from pagphera in chhattisgarh and runs away with her lover

छत्तीसगढ़ में रिश्तों से जुड़े हैरान कर देने वाले मामलों के बीच एक और अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहाँ शादी के महज 20 दिन बाद ही खुशी-खुशी दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने उसके मायके गया था जब वह वापस आ रहे थे तो रास्ते में ही दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार...

नेशनल डेस्क। छत्तीसगढ़ में रिश्तों से जुड़े हैरान कर देने वाले मामलों के बीच एक और अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहाँ शादी के महज 20 दिन बाद ही खुशी-खुशी दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने उसके मायके गया था जब वह वापस आ रहे थे तो रास्ते में ही दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गई। यही नहीं दुल्हन के प्रेमी ने बीच रास्ते में दूल्हे पर हमला भी कर दिया जिससे दूल्हा हताश होकर थाने पहुँच गया। यह खबर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और चर्चा का विषय बनी हुई है।

धूम-धाम से हुई शादी, फिर पगफेरे पर कांड

मामला बिलासपुर का है जहाँ एक दूल्हा-दुल्हन की बड़े धूम-धाम से शादी हुई। दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराकर खुशी-खुशी घर ले गया और दुल्हन ने भी ससुराल में कुछ दिन रहकर सारे रीति-रिवाज निभाए। इसके बाद पगफेरे की रस्म के लिए दुल्हन कुछ दिनों के लिए अपने मायके गई। यहीं पर वह अपने आशिक से मिलना-जुलना शुरू कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: दूरी बर्दाश्त नहीं कर पाई तो तलाक के बाद भी लिव-इन में रहने लगी महिला, रोज बनाए संबंध और फिर जो हुआ...

 

दूल्हे को बीच रास्ते में रोककर किया हमला 

शादी के 20 दिन बाद जब दूल्हा अपनी दुल्हन को मायके से वापस लेने गया तो दुल्हन उसके साथ निकल गई लेकिन इस बीच दुल्हन का प्रेमी अपने दो दोस्तों के साथ रास्ते में आ पहुँचा। उसने दूल्हा-दुल्हन को रोक लिया और दूल्हे पर हमला कर दिया।

दूल्हे ने बताया कि इस पूरी घटना के दौरान उसकी पत्नी खुद बाइक से उतरकर अपने प्रेमी के पीछे बैठकर वहाँ से रवाना हो गई। दूल्हे का कहना है कि पत्नी ने एक बार भी पीछे मुड़कर नहीं देखा जिससे उसका दिल टूट गया।

 

यह भी पढ़ें: भाई साहब! लैपटॉप पर खुलेआम पॉर्न फिल्में देखते हैं और चड्डी में घूमते हैं, सरकारी दफ्तर की महिला ने परेशान होकर...

 

दूल्हे ने दर्ज कराई शिकायत

इस घटना के बाद दूल्हे राजा का दिल टूट गया और उन्होंने परेशान होकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। यह अनोखी घटना अब हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग रिश्तों की इस अजीबोगरीब उलझन पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

यह घटना यह दर्शाती है कि समाज में रिश्तों की परिभाषाएँ कितनी जटिल और अप्रत्याशित हो सकती हैं। पुलिस की जाँच के बाद ही इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!