मेरे जैसे OBC नेता को राहुल जी ने तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाया, कहां किया अपमान... राजघाट पर बोले सीएम गहलोत

Edited By Updated: 26 Mar, 2023 05:52 PM

cm gehlot retaliated on bjp s allegations

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इस आरोप पर पलटवार किया कि राहुल गांधी ने 2019 में अपनी टिप्पणी से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का अपमान किया।

नेशनल डेस्क: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इस आरोप पर पलटवार किया कि राहुल गांधी ने 2019 में अपनी टिप्पणी से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का अपमान किया। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने पिछड़े वर्गों के लिए बहुत कुछ किया है और इसका इससे बड़ा उदाहरण क्या होगा कि उसने उनके जैसे ओबीसी नेता को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाया। गांधी को बृहस्पतिवार को सूरत की एक अदालत ने 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में ‘‘मोदी उपनाम'' वाली टिप्पणी के लिए दो साल जेल की सजा सुनाई है। भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा सहित पार्टी के कई नेताओं ने गांधी पर अपनी टिप्पणी के जरिए अन्य पिछड़ा वर्ग का अपमान करने का आरोप लगाया है।

तब मोदी ने वहां कांग्रेस के खिलाफ ओबीसी कार्ड खेला था
गहलोत ने राजघाट पर कांग्रेस के एक दिवसीय ‘‘संकल्प सत्याग्रह'' में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2017 में गुजरात चुनाव में यह कहकर एक ‘‘प्रयोग'' किया था कि कांग्रेस के एक नेता ने उन्हें उनकी जाति के बारे में गाली दी थी। गहलोत ने कहा कि और उसी को दोहराते हुए, भाजपा चुनाव से पहले फिर से दावा कर रही है कि राहुल गांधी ने ओबीसी का अपमान किया। गहलोत ने आरोप लगाया, ‘‘2017 में जब भाजपा गुजरात चुनाव हार रही थी, तब मोदी ने वहां कांग्रेस के खिलाफ ओबीसी कार्ड खेला था। भाजपा आज फिर से ओबीसी को गुमराह करने का अभियान चलाना चाहती है।''
PunjabKesari
मैं ओबीसी हूं, मुझे तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाया
उन्होंने सवाल किया कि क्या नीरव मोदी और ललित मोदी जैसे भगोड़े ओबीसी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आप नीरव मोदी और ललित मोदी जैसे भगोड़ों को बचा रहे हैं और फिर कह रहे हैं कि राहुल गांधी ने ओबीसी का अपमान किया है।'' गहलोत ने कहा कि क्या कोई भूल सकता है कि कांग्रेस ने ओबीसी और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए कितना कुछ किया है। गहलोत ने कहा, ‘‘मुझे सोनिया जी, राहुल जी ने तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाया। मैं ओबीसी हूं। ओबीसी माली समुदाय (विधानसभा में) का केवल एक सदस्य है और वह मैं हूं।'' गहलोत ने कहा कि उन्हें लगातार मुख्यमंत्री बनाए जाने से बड़ा संदेश वहां के ओबीसी के लिए क्या हो सकता है।
PunjabKesari
राहुल गांधी देश की आवाज बनकर उभरे
गहलोत ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी ओबीसी समुदाय से आते हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘चुनाव होने वाले हैं, इसलिए भाजपा ओबीसी अपमान का मुद्दा बना रही है। यह निराधार है।'' उन्होंने कहा कि गांधी परिवार का बलिदान सबके सामने है और राहुल गांधी लगातार बेरोजगारी और ऊंची कीमतों का मुद्दा उठा रहे हैं। गहलोत ने कहा, ‘‘वे राहुल गांधी द्वारा संसद में लगाए गए आरोपों का जवाब नहीं दे सके। मैंने पहले कभी नहीं देखा कि आरोप लगाए जाते हैं, लेकिन जवाब देने के बजाय प्रधानमंत्री मौन व्रत साध लेते हैं।'' गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी देश की आवाज बनकर उभरे हैं। हम यह सुनिश्चित करने के लिए लड़ते रहेंगे कि देश में लोकतंत्र जिंदा रहे।''

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!