कांग्रेस का हमला: मोदी सरकार के 11 साल में 71% योजनाएं हुईं विफल

Edited By Radhika,Updated: 10 Jun, 2025 02:19 PM

congress attack 71 schemes failed in 11 years of modi government

कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार ने भारतीय लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था और सामाजिक ताने-बाने को गंभीर नुकसान पहुंचाया है।

नेशनल डेस्क: कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार ने भारतीय लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था और सामाजिक ताने-बाने को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए, जबकि कांग्रेस रिसर्च विभाग ने आंकड़ों के साथ कई दावों को गलत साबित करने की कोशिश की।

मल्लिकार्जुन खरगे का हमला-

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में भाजपा-आरएसएस ने हर संवैधानिक संस्था को कमजोर किया है और उनकी स्वायत्तता पर गहरा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज में नफरत, धमकी और डर का माहौल फैलाने की कोशिश की जा रही है। खरगे ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और कमजोर वर्गों का शोषण लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने मणिपुर की हिंसा को भाजपा की "प्रशासनिक विफलता का सबसे बड़ा सबूत" बताया, जो अभी तक थमी नहीं है।

खरगे ने अर्थव्यवस्था पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को 5-6 प्रतिशत की जीडीपी विकास दर की आदत डाल दी है, जबकि यूपीए शासन के दौरान यह औसतन 8 % हुआ करती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं से करोड़ों नौकरियां छीनी गईं, महंगाई के कारण जनता की बचत 50 सालों में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है, और आर्थिक असमानता 100 सालों में सबसे अधिक हो गई है। नोटबंदी, गलत GST, अनियोजित लॉकडाउन और असंगठित क्षेत्र पर 'हथौड़ा' चलाकर करोड़ों लोगों का भविष्य बर्बाद कर दिया गया।

PunjabKesari

राहुल गांधी का निशाना-

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 11 साल न तो जवाबदेही के रहे हैं और न ही किसी ठोस बदलाव के उन्होंने कहा कि ये साल सिर्फ "प्रचार के रहे हैं।" राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार अब 2025 पर बात करना छोड़कर, 2047 के सपने बेच रही है।

कांग्रेस रिसर्च विभाग का पलटवार-

 कांग्रेस रिसर्च विभाग के चेयरमैन प्रोफेसर राजीव गौड़ा और कांग्रेस नेता महिमा सिंह ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के दावों पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि नड्डा ने बड़े-बड़े दावे किए हैं, लेकिन उनके आंकड़े "बेहद कमजोर" हैं.

PunjabKesari

प्रोफेसर गौड़ा ने उठाए सवाल-

  • भूख की समस्या: प्रोफेसर गौड़ा ने कहा कि मोदी सरकार 81 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न मिलने पर खुशी जता रही है, जबकि हकीकत यह है कि देश में भूख की समस्या बेहद गंभीर है। World hunger index में भारत 127 देशों में 105वें स्थान पर है। उन्होंने कुपोषण के कारण बच्चों की शारीरिक वृद्धि रुकने पर भी चिंता व्यक्त की।
  • रक्षा क्षेत्र: रक्षा क्षेत्र में पांच हजार से अधिक वस्तुओं को स्वदेशीकरण सूची में जोड़ने के दावे पर गौड़ा ने कहा कि इस सूची में शामिल 40 प्रतिशत वस्तुओं का अभी तक स्वदेशीकरण नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत रक्षा उत्पादक और निर्यातक बनने के बजाय आज भी एक शीर्ष रक्षा आयातक बना हुआ है। DRDO की 55 मिशन मोड परियोजनाओं में से 23 देरी से चल रही हैं, और रक्षा बजट में अनुसंधान एवं विकास का हिस्सा केवल 5.45 % है।
  • अर्थव्यवस्था की विकास दर: भारत के सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने के सरकार के दावे पर गौड़ा ने कहा कि हमें यह भी देखना होगा कि हम किस दर से बढ़ रहे हैं. उन्होंने बताया कि पिछले साल देश की विकास दर 6.5 % थी, जो कोविड काल के बाद की सबसे कम दर है। निजी क्षेत्र में निवेश पिछले 11 वर्षों में सबसे निचले स्तर पर है। उन्होंने देश में बढ़ती असमानता पर भी चिंता व्यक्त की। गौड़ा ने यह भी बताया कि नवंबर 2024 तक शीर्ष विश्वविद्यालयों में पांच हजार शिक्षण पद खाली थे।

महिमा सिंह के आरोप-

  • पीएम किसान योजना: महिमा सिंह ने कहा कि मोदी सरकार पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को 3.7 लाख करोड़ रुपये वितरित करने का दावा करती है, लेकिन सच्चाई यह है कि अप्रैल 2022 से नवंबर 2023 के बीच करीब सवा दो करोड़ लाभार्थी लिस्ट से ही हटा दिए गए।
  • नारी शक्ति और अपराध: महिमा सिंह ने 'नारी शक्ति' को लेकर किए गए सरकार के दावों को भी झूठा बताया और कहा कि NCRB के आंकड़ों के अनुसार महिलाओं के साथ अपराध के आंकड़े दोगुने हो गए हैं।
  • स्टार्टअप इंडिया योजना: स्टार्ट-अप इंडिया योजना के बारे में मोदी सरकार के दावों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि केवल 2024 के अंदर ही 12,717 स्टार्टअप बंद हुए। उन्होंने बताया कि 2021 में 38 बिलियन डॉलर के मुकाबले इन प्रोजेक्ट्स की फंडिंग 2024 में घटकर केवल 14.4 बिलियन डॉलर रह गई।
  • आतंकवादी हमले और भारतीय वापसी: महिमा सिंह ने मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए आतंकवादी हमलों और अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा 600 से ज्यादा भारतीयों को बेड़ियों में जकड़कर देश वापस भेजे जाने का भी उल्लेख किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!