सावधान! नहीं टला भारत में मौसम का खतरा, इन 12 राज्यों में मचेगी तबाही, बिजली गिरने की चेतावनी

Edited By Updated: 21 Oct, 2025 09:42 AM

cyclone alert in bay of bengal

भारत में भले ही मानसून लौट चुका हो लेकिन मौसम विभाग (IMD) ने आगामी सप्ताह के लिए एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात के जोर पकड़ने का अनुमान है जिसका असर समुद्री तटों से लेकर देश के भीतरी राज्यों तक देखने को मिलेगा। इस चक्रवात...

नेशनल डेस्क। भारत में भले ही मानसून लौट चुका हो लेकिन मौसम विभाग (IMD) ने आगामी सप्ताह के लिए एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात के जोर पकड़ने का अनुमान है जिसका असर समुद्री तटों से लेकर देश के भीतरी राज्यों तक देखने को मिलेगा। इस चक्रवात के कारण लगभग 12 से अधिक राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका जताई जा रही है।

PunjabKesari

अंडमान-निकोबार से चक्रवात का आगाज़

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के लिए चक्रवात का अलर्ट जारी किया है जिसके आज (21 अक्टूबर) से और अधिक सक्रिय होने का अनुमान है। चक्रवात का असर दक्षिण प्रायद्वीप, पूर्व, पूर्वोत्तर, मध्य भारत, पश्चिम भारत से लेकर उत्तर भारत तक रहेगा। केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गोवा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश। चेतावनी के बाद स्थानीय बंदरगाहों को खाली कराया जा रहा है।

PunjabKesari

इन राज्यों में तेज़ हवा और बारिश का अनुमान

चक्रवात के मार्ग में आने वाले राज्यों में 20 से 24 अक्टूबर के बीच मौसम काफी खराब रहने की संभावना है:

क्षेत्र मौसम की आशंका अनुमानित अवधि
अंडमान-निकोबार 40-50 किमी/घंटा की रफ़्तार से हवाएँ और भारी बारिश। 21, 22 और 23 अक्टूबर तक।
तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश भारी बारिश, बिजली चमकने के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ़्तार से तूफान। 20 से 24 अक्टूबर के बीच।
ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश की संभावना। 20 से 24 अक्टूबर के बीच।
कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र बिजली कड़कने के साथ तूफान की आशंका। अगले 2 दिनों के दौरान।
उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना। अगले कुछ दिनों तक।

अधिकारियों का कहना है कि यह चक्रवात अंडमान-निकोबार से शुरू होकर केरल में प्रवेश करेगा जिसके बाद राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और हिमाचल तक इसका व्यापक असर देखने को मिल सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!