Edited By Prachi Sharma,Updated: 09 Apr, 2026 04:33 PM

Mumbai : Aditya Dhar की फिल्म ‘धुरंधर 2’ जहां बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है, वहीं अब यह एक कानूनी विवाद में फंसती नजर आ रही है। फिल्म पर 90 के दशक के एक मशहूर गाने के कथित अनधिकृत इस्तेमाल को लेकर मामला दर्ज किया गया है।
Mumbai : Aditya Dhar की फिल्म ‘धुरंधर 2’ जहां बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है, वहीं अब यह एक कानूनी विवाद में फंसती नजर आ रही है। फिल्म पर 90 के दशक के एक मशहूर गाने के कथित अनधिकृत इस्तेमाल को लेकर मामला दर्ज किया गया है।
क्या है पूरा विवाद ?
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में 1989 में रिलीज हुई Tridev के लोकप्रिय गाने ‘ओए ओए’ (हम प्यार करने वाले) से मिलता-जुलता ट्रैक इस्तेमाल किया गया है। इस गाने के अधिकार Trimurti Films के पास हैं। गाने को मशहूर संगीतकार जोड़ी Kalyanji-Anandji और Viju Shah ने कंपोज किया था, जबकि इसके बोल Anand Bakshi ने लिखे थे। इसे Amit Kumar और Sapna Mukherjee ने अपनी आवाज दी थी।

मेकर्स पर क्या आरोप ?
प्रोडक्शन हाउस का आरोप है कि B62 Studios ने इस गाने या इसके मिलते-जुलते वर्जन का उपयोग बिना जरूरी लाइसेंस लिए किया है, जो कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन है।
क्या मांग रखी गई है?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Trimurti Films ने अदालत में याचिका दायर कर फिल्म में गाने के इस्तेमाल पर रोक लगाने, म्यूजिक और साउंड रिकॉर्डिंग पर अपने अधिकार को मान्यता देने और हर्जाने की मांग करने की अपील की है। इसके अलावा, कंपनी ने थिएटर रिलीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म और प्रमोशनल कंटेंट में गाने के कथित व्यावसायिक इस्तेमाल पर भी आपत्ति जताई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले में कोर्ट क्या फैसला सुनाती है और इसका फिल्म की सफलता पर क्या असर पड़ता है।
