Edited By Prachi Sharma,Updated: 08 Apr, 2026 05:31 PM

Mumbai :बॉलीवुड स्टार Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 रिलीज़ होते ही जहां बॉक्स ऑफिस और सोशल मीडिया पर छा गई, वहीं एक अलग वजह से Deepika Padukone भी चर्चा में आ गईं। दरअसल, फिल्म को लेकर दीपिका की चुप्पी ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी।
Mumbai :बॉलीवुड स्टार Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 रिलीज़ होते ही जहां बॉक्स ऑफिस और सोशल मीडिया पर छा गई, वहीं एक अलग वजह से Deepika Padukone भी चर्चा में आ गईं। दरअसल, फिल्म को लेकर दीपिका की चुप्पी ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी। कई यूज़र्स ने सवाल उठाए कि उन्होंने अपने पति की फिल्म पर कोई पोस्ट या रिएक्शन क्यों नहीं दिया, जिसके चलते उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
हालांकि, अब Deepika ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही एक रील पर खुद कमेंट करते हुए सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। उस रील में दावा किया गया था कि दीपिका ने फिल्म के प्रमोशन से दूरी बनाई और प्रीमियर में भी शामिल नहीं हुईं, जिससे उनके और फिल्म से जुड़े लोगों के बीच किसी अनबन की बातें कही जा रही थीं।
इन तमाम कयासों को खारिज करते हुए दीपिका ने मज़ेदार अंदाज़ में जवाब दिया। उन्होंने लिखा, “दूसरा वाला… मेरे दोस्त। और हां, मैंने ये फिल्म आप सबसे पहले देख ली थी। अब मज़ाक किस पर है ?” उनके इस जवाब ने साफ कर दिया कि वह किसी विवाद से दूर रहना चाहती थीं और सोशल मीडिया ड्रामा का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं।

दीपिका के इस कमेंट के बाद फैंस भी उनके समर्थन में उतर आए। कई लोगों ने कहा कि हर रिश्ता सोशल मीडिया पर दिखाना ज़रूरी नहीं होता और निजी ज़िंदगी को निजी ही रहने देना चाहिए। वहीं कुछ यूज़र्स ने ट्रोल्स को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लोगों को दूसरों की पर्सनल लाइफ में दखल देने के बजाय अपनी ज़िंदगी पर ध्यान देना चाहिए।
कुल मिलाकर, दीपिका पादुकोण के इस जवाब ने न सिर्फ ट्रोल्स को करारा जवाब दिया, बल्कि यह भी दिखाया कि हर चीज़ को सोशल मीडिया पर साबित करना ज़रूरी नहीं होता।
