क्या किडनी में स्टोन होने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है? समय रहते पहचानें लक्षण

Edited By Updated: 11 Mar, 2026 03:34 PM

do kidney stones increase the risk of cancer recognize the symptoms early

गलत खानपान, कम पानी पीना और खराब लाइफस्टाइल के कारण किडनी स्टोन की समस्या बढ़ रही है। लंबे समय तक किडनी स्टोन रहना किडनी कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है, क्योंकि इससे होने वाली सूजन और जलन कोशिकाओं के डीएनए को नुकसान पहुंचा सकती है। पुरुषों में यह जोखिम...

नेशनल डेस्क : आज के समय में गलत खानपान, कम पानी पीना और खराब लाइफस्टाइल के कारण किडनी स्टोन की समस्या बढ़ती जा रही है। अब 20-25 साल के युवा भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। अगर स्टोन बहुत छोटे हों, तो दवाओं से निकालना संभव है, अन्यथा ऑपरेशन की जरूरत पड़ती है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या किडनी स्टोन लंबे समय तक रहने पर किडनी कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं।

किडनी स्टोन और किडनी कैंसर कैसे बनते हैं?

किडनी स्टोन तब बनते हैं जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है या पेशाब में कैल्शियम, ऑक्सलेट और यूरिक एसिड जैसी चीजें जमा हो जाती हैं। वहीं, किडनी कैंसर तब होता है जब किडनी की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं। धूम्रपान, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और गलत जीवनशैली कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं। दोनों ही समस्याओं में शुरुआती लक्षण स्पष्ट नहीं होते हैं। धीरे-धीरे ये शरीर में पैठ बना लेते हैं और बाद में गंभीर लक्षण दिखाने लगते हैं।

यह भी पढ़ें - दिन में होगा अंधेरा... इस दिन लगेगा साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण

क्या किडनी स्टोन बढ़ा सकते हैं किडनी कैंसर का खतरा?

अगर किडनी स्टोन लंबे समय तक नजरअंदाज किए जाएं, तो किडनी में लगातार सूजन (inflammation) और जलन पैदा होती है। शोध बताते हैं कि यह कोशिकाओं के DNA को नुकसान पहुंचा सकती है और कैंसर का खतरा लगभग दोगुना कर सकती है।इसलिए स्टोन होने पर तुरंत इलाज कराना जरूरी है। जितना ज्यादा समय बीतेगा, भविष्य में समस्या और गंभीर हो सकती है।

किसे अधिक खतरा होता है?

किडनी कैंसर किसी भी उम्र और लिंग के व्यक्ति को हो सकता है। फिर भी, पुरुषों में इसका खतरा महिलाओं की तुलना में लगभग दोगुना होता है। धूम्रपान करने वाले और जहरीले केमिकल्स के संपर्क में रहने वाले लोगों में किडनी संबंधी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। महिलाओं में बार-बार यूटीआई या योनि संक्रमण होने पर समय-समय पर डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है।

किडनी स्टोन के आम लक्षण

  • पीठ या कमर के एक तरफ तेज दर्द
  • पेशाब करते समय जलन या दर्द
  • बार-बार पेशाब आना
  • पेशाब में खून दिखाई देना
  • मतली या उल्टी
  • पेशाब का रंग गहरा या बदबूदार होना

किडनी कैंसर के संभावित लक्षण

  • पेशाब में खून आना (बिना दर्द भी हो सकता है)
  • कमर या पीठ में लगातार दर्द
  • अचानक वजन कम होना
  • लगातार थकान या कमजोरी
  • भूख कम लगना
  • हल्का बुखार जो बार-बार आता रहे

बचाव और सावधानी

  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं
  • संतुलित और हेल्दी आहार अपनाएं
  • धूम्रपान और शराब से बचें
  • समय-समय पर डॉक्टर से जांच करवाएं
  • किडनी स्टोन के लक्षण नजर आने पर तुरंत इलाज शुरू करें

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!