डीआरडीओ ने दिल्ली सरकार को सौंपे 75 ऑक्सीजन सिलेंडर

Edited By Updated: 30 Apr, 2021 06:05 PM

drdo hands over 75 oxygen cylinders to delhi govt

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति बढ़ाने में मदद के उद्देश्य से दिल्ली सरकार को 75 ऑक्सीजन सिलेंडर सौंपे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विभिन्न अस्पतालों की ऑक्सीजन...

नेशनल डेस्क: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति बढ़ाने में मदद के उद्देश्य से दिल्ली सरकार को 75 ऑक्सीजन सिलेंडर सौंपे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि विभिन्न अस्पतालों की ऑक्सीजन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डीआरडीओ ऑक्सीजन सिलेंडरों की व्यवस्था कर रहा है। सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘देश के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन की तात्कालिक आवश्यकता को पूरा करने के वास्ते, डीआरडीओ विभिन्न अस्पतालों की जरूरत को पूरा करने के लिए बड़े आकार के ऑक्सीजन सिलेंडरों की व्यवस्था कर रहा है।'' उन्होंने कहा, ‘‘इस क्रम में, डीआरडीओ ने दिल्ली सरकार को कल 75 ऑक्सीजन सिलेंडर सौंपे हैं।''

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सरकार को सौंपे गए सिलेंडरों में 10,000 लीटर ऑक्सीजन रखी जा सकती है। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इसी क्षमता के 40 ऑक्सीजन सिलेंडर शुक्रवार को मंत्रिमंडल सचिवालय के अधिकारियों को सौंपे जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल दिल्ली के छतरपुर स्थित सरदार पटेल कोविड देखरेख केंद्र में किया जाएगा।''

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!