सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, फिर 7 हजार किमी. दूर से भारत आया विदेशी... लेकिन जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

Edited By Updated: 27 Jun, 2025 10:39 AM

foreigner came to meet the minor man came to india from netherlands

सोशल मीडिया पर बन रही दोस्तियों के कई रंग हैं, लेकिन कभी-कभी ये रिश्ते परेशानी का कारण भी बन सकते हैं। ऐसा ही एक मामला पश्चिम बंगाल के नादिया जिले से सामने आया है, जहां एक डच नागरिक ऑनलाइन दोस्ती के चलते भारत पहुंच गया। उसकी यह यात्रा उसे सम्मान की...

 

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर बन रही दोस्तियों के कई रंग हैं, लेकिन कभी-कभी ये रिश्ते परेशानी का कारण भी बन सकते हैं। ऐसा ही एक मामला पश्चिम बंगाल के नादिया जिले से सामने आया है, जहां एक डच नागरिक ऑनलाइन दोस्ती के चलते भारत पहुंच गया। उसकी यह यात्रा उसे सम्मान की बजाय संदेह और अपमान का सामना करवा गई। 37 वर्षीय हेनरिक नाम का व्यक्ति नीदरलैंड के एम्स्टर्डम का निवासी है। सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती नादिया जिले की एक नाबालिग लड़की से हो गई थी। हेनरिक का दावा है कि उसे लड़की की उम्र की जानकारी नहीं थी। बातचीत के दौरान उनकी मित्रता इतनी गहरी हो गई कि उसने भारत आकर उससे मिलने का फैसला कर लिया। हेनरिक एम्सटर्डम से फ्लाइट लेकर कोलकाता पहुंचा और फिर सड़क मार्ग से नदिया के मायापुर इलाके तक आया। लेकिन यहां आकर उसे कई अड़चनों का सामना करना पड़ा।

गांव में घूमता विदेशी, शक में फंसा

हेनरिक को लड़की का सही पता नहीं पता था, इसलिए वह लगभग 5-6 घंटे तक तेहट्टा इलाके में भटकता रहा। उसने एक हाई स्कूल के सामने घंटों इंतजार किया, इस उम्मीद में कि शायद लड़की वहां मिलेगी। लेकिन यह इलाका एक ग्रामीण क्षेत्र है, जहां आमतौर पर कोई विदेशी नहीं आता। हेनरिक को वहां घूमते देख स्थानीय लोग चौकन्ने हो गए और उसे घेरकर सवाल-जवाब करने लगे। कुछ लोगों को शक हुआ कि वह किसी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल हो सकता है, इसलिए उन्होंने तेहट्टा पुलिस स्टेशन को सूचना दी।

पुलिस ने की पूछताछ, मिला क्लीन चिट

पुलिस हेनरिक को थाने लेकर आई जहां उससे विस्तृत पूछताछ की गई। इस दौरान उसने अपना वैध वीजा, पासपोर्ट और सोशल मीडिया चैट्स पुलिस को दिखाए। उसने यह भी स्पष्ट किया कि उसका मकसद केवल अपनी दोस्त से मिलना था और उसे उसकी उम्र की जानकारी नहीं थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हेनरिक की बातों में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जांच के बाद पाया गया कि उसके दस्तावेज भी वैध हैं और उसका इरादा आपराधिक नहीं था। पुलिस ने उसे सम्मान के साथ जाने दिया।

लड़की के परिवार की आपत्ति बनी बाधा

हालांकि, इस मामले में सबसे बड़ा अवरोध बना लड़की का नाबालिग होना। पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता ने खुद पुलिस से संपर्क कर हेनरिक को अपनी बेटी से मिलने की अनुमति देने से मना कर दिया। चूंकि लड़की की उम्र 18 साल से कम है, इसलिए कानूनी तौर पर भी किसी तरह की मुलाकात को अनुमति नहीं दी जा सकती थी।
पूरे घटनाक्रम से हेनरिक काफी आहत हुआ। उसने कहा कि उसे स्थानीय लोगों ने बिना किसी ठोस वजह के परेशान किया और अपमानित किया। एक निजी चैनल से बातचीत में उसने कहा, "मुझे बेहद अपमानजनक अनुभव हुआ है। मैं भविष्य में फिर कभी भारत नहीं आऊंगा।"

प्रशासन की अपील: सतर्क रहें

स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति से बातचीत करते समय सतर्क रहें। किसी भी मुलाकात या आमंत्रण से पहले आयु और इरादों की स्पष्ट जानकारी जरूरी है, खासकर तब जब उसमें विदेश यात्रा शामिल हो।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!