गोवा में दोस्तों ने 3 लड़कियों को होटल में बर्थडे पार्टी में बुलाया..और फिर रातभर किया शारीरिक शोषण

Edited By Anu Malhotra,Updated: 12 Jun, 2025 11:28 AM

goa tourist destination calangute minor girls rape in goa pocso act

गोवा के पर्यटन स्थल कलंगुट में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन नाबालिग लड़कियों के साथ होटल में रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनकी उम्र 19 और 21 साल बताई जा रही है। पीड़ितों...

नेशनल डेस्क:  गोवा के पर्यटन स्थल कलंगुट में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन नाबालिग लड़कियों के साथ होटल में रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनकी उम्र 19 और 21 साल बताई जा रही है। पीड़ितों में शामिल 15 और 13 साल की दो बहनें हैं, जबकि तीसरी उनकी 11 साल की सहेली है। पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके 2 आरोपियों को पकड़ लिया है। 

सोशल मीडिया बना अपराध का जरिया
जांच में पता चला है कि 15 वर्षीय पीड़िता की एक आरोपी युवक से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों करीब आए और फिर आरोपी ने उसे अपने जन्मदिन और ईद का जश्न मनाने के बहाने गोवा के एक होटल में बुलाया। पीड़िता अपनी छोटी बहन और दोस्त के साथ होटल पहुंची, जहां तीनों को रातभर रोककर आरोपियों ने उनके साथ शारीरिक शोषण किया।

धमकी देकर चुप कराने की कोशिश
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि जब उन्होंने विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें बदनाम करने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। वारदात के बाद किसी तरह लड़कियां घर पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई।

होटल मालिक भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि होटल में नाबालिग लड़कियों को बिना किसी अभिभावक की अनुमति और सत्यापन के रुकने दिया गया था। होटल मालिक हरियाणा का रहने वाला है, जिसे पुलिस ने बाल सुरक्षा कानूनों की अनदेखी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने जुटाए अहम सबूत
पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज, रजिस्ट्रेशन एंट्री, और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान एकत्र कर लिए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता की कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। साथ ही, होटल की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है।

 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!