Gold Rate: सोना हुआ सस्ता! जानिए 4 जुलाई 2025 को दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों में गोल्ड का ताजा रेट

Edited By Updated: 04 Jul, 2025 11:40 AM

gold prices today 2025 gold price in india today gold rate on july 4

अगर आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है। 4 जुलाई 2025 को देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। चाहे दिल्ली हो या मुंबई, चेन्नई हो या बेंगलुरू, आज 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट...

नेशनल डेस्क: अगर आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है। 4 जुलाई 2025 को देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। चाहे दिल्ली हो या मुंबई, चेन्नई हो या बेंगलुरू, आज 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना कल के मुकाबले सस्ता हुआ है।

क्यों है सोना निवेश के लिए पसंदीदा?

सोना न केवल एक धातु है बल्कि भारतीय संस्कृति में इसे समृद्धि और सुरक्षित निवेश का प्रतीक माना जाता है। चाहे आर्थिक संकट हो या शेयर बाजार में गिरावट, सोना हमेशा एक भरोसेमंद संपत्ति रहा है। यही वजह है कि लाखों निवेशक सोने को अपनी संपत्ति में जरूर शामिल करते हैं।

24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का मतलब क्या है?

दिल्ली में आज सोना हुआ सस्ता

राजधानी दिल्ली में 4 जुलाई 2025 को सभी श्रेणियों के सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई:

  • 24 कैरेट: ₹9,888 प्रति 10 ग्राम (एक दिन पहले ₹9,948)

  • 22 कैरेट: ₹9,065 प्रति 10 ग्राम (एक दिन पहले ₹9,120)

  • 18 कैरेट: ₹7,417 प्रति 10 ग्राम (एक दिन पहले ₹7,462)

मुंबई में भी गिरा भाव

आर्थिक राजधानी मुंबई में आज के रेट्स कुछ इस प्रकार रहे:

  • 24 कैरेट: ₹9,873 प्रति 10 ग्राम (पहले ₹9,933)

  • 22 कैरेट: ₹9,050 प्रति 10 ग्राम (पहले ₹9,105)

  • 18 कैरेट: ₹7,405 प्रति 10 ग्राम (पहले ₹7,380)

ध्यान दें कि 18 कैरेट सोना भले ही ₹25 बढ़ा हो, पर 22 और 24 कैरेट के भाव में गिरावट आई है।

बेंगलुरू में सोना कल से सस्ता

  • 24 कैरेट: ₹9,873 प्रति 10 ग्राम (पहले ₹9,933)

  • 22 कैरेट: ₹9,050 प्रति 10 ग्राम (पहले ₹9,105)

  • 18 कैरेट: ₹7,405 प्रति 10 ग्राम (पहले ₹7,450)

यहां सभी कैरेट में गिरावट दर्ज की गई है।

चेन्नई में भी सोने की कीमतों में नरमी

दक्षिण भारत का प्रमुख बाजार चेन्नई भी कीमतों में गिरावट के ट्रेंड से अछूता नहीं रहा:

  • 24 कैरेट: ₹9,873 प्रति 10 ग्राम (पहले ₹9,933)

  • 22 कैरेट: ₹9,050 प्रति 10 ग्राम (पहले ₹9,105)

  • 18 कैरेट: ₹7,470 प्रति 10 ग्राम (पहले ₹7,515)

यहां भी सभी कैरेट के भाव नीचे आए हैं।

क्या यह खरीदारी का सही समय है?

अगर आप गहनों में निवेश करना चाहते हैं या किसी खास मौके के लिए सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। बाजार में गिरते भाव का फायदा उठाकर आप बेहतर रिटर्न की संभावना बना सकते हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!