Good News: भारत के लिए आई अच्छी खबर, जानकर चीन-पाक को भी लगेगी मिर्ची

Edited By Updated: 22 Jul, 2025 10:14 PM

good news good news for india

जब पूरी दुनिया आर्थिक उथल-पुथल से जूझ रही है, भारत बाकी देशों के मुकाबले तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक तरफ जहां पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था बदहाल है और चीन टैरिफ वॉर के झटके से उबरने की कोशिश कर रहा है, वहीं भारतीय अर्थव्यवस्था के अगले 10 से 15 सालों में...

नेशनल डेस्क: जब पूरी दुनिया आर्थिक उथल-पुथल से जूझ रही है, भारत बाकी देशों के मुकाबले तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक तरफ जहां पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था बदहाल है और चीन टैरिफ वॉर के झटके से उबरने की कोशिश कर रहा है, वहीं भारतीय अर्थव्यवस्था के अगले 10 से 15 सालों में 7 से 8 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।

आर्थिक मोर्चे पर खुशखबरी

वैश्विक पेशेवर सेवा प्रदाता डेलॉयट की दक्षिण एशिया इकाई के सीईओ रोमल शेट्टी ने बताया कि भारत हाल के सालों में कई वैश्विक संकटों से सफलतापूर्वक निकला है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भी कहा है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। इसके साथ ही, इस साल भारत जापान को पीछे छोड़कर लगभग 4.2 लाख करोड़ डॉलर के साथ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।

चालू वित्त वर्ष में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

शेट्टी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि चालू वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था 6.7 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ सकती है। इसकी मुख्य वजह सर्विस सेक्टर (सेवा क्षेत्र) का शानदार प्रदर्शन, कृषि उत्पादन में सुधार और बाजार में बढ़ता निवेश है। उनका कहना है कि कोरोना महामारी और भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है और अगले एक से डेढ़ दशक तक यह 7 से 8 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है।

भारत-अमेरिका के बीच मजबूत व्यापारिक संबंध

शेट्टी ने यह भी कहा कि पिछले कई सालों में भारत और अमेरिका के संबंध काफी मजबूत हुए हैं। इसी कारण दोनों देशों के बीच पहले से कहीं ज़्यादा समानता है। उनकी यह बात भारत पर ऊंचे टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने की 1 अगस्त की समय-सीमा नजदीक आने के बीच आई है।

उनका मानना है कि इस समय की ऊंची टैरिफ दरें कम होंगी और व्यापार युद्ध भी खत्म होगा। इसके साथ ही, भारत और अमेरिका अपने हितों की रक्षा करते हुए एक बीच का रास्ता तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच एक ऐसा समझौता होगा जिससे दोनों बाजारों को काफी फायदा मिलेगा।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!