Heavy Rain Alert: पूरे दो दिन होगी भयंकर बारिश, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

Edited By Updated: 07 Nov, 2025 06:34 PM

heavy rain alert heavy rain will occur for two full days imd issued alert

देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। भयंकर बारिश के बाद अब कड़ाके की ठंड अपना असर दिखाने वाली है। वैसे, कई राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व और इसके पास बांग्लादेश तट पर...

नेशनल डेस्क : देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। भयंकर बारिश के बाद अब कड़ाके की ठंड अपना असर दिखाने वाली है। वैसे, कई राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व और इसके पास बांग्लादेश तट पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे पूरे दो दिन तमिलनाडु में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

उत्तर भारत में गरज और तेज हवाओं की संभावना

जम्मू, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। साथ ही बिजली चमकने के साथ हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंंच सकती है।

यह भी पढ़ें - सरकार करेगी मदद... अगर आपके पास गांव में जमीन है तो शुरू करें ये आसान बिजनेस

दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी

IMD का अनुमान है कि दक्षिण भारत के कई राज्यों में इस सप्ताह बारिश जारी रह सकती है।

  • तमिलनाडु: 8-9 नवंबर तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, कुछ जगहों पर भारी बारिश।
  • रायलसीमा: 8 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश और गरज।
  • कर्नाटक और आंध्र प्रदेश: तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।
  • तेलंगाना: 8-9 नवंबर को बिजली कड़कने और तेज हवाएं, गति 30-40 किमी/घंटा।

पश्चिम भारत में गरज और बारिश

  • 8 नवंबर को कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में बिजली कड़कने के साथ गरज और बारिश।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश

  • 8-9 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली और गरज के साथ बारिश।
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवाओं के साथ गरज और बारिश की संभावना, हवा की रफ्तार 30-40 किमी/घंटा।

तापमान में गिरावट

IMD के अनुसार, मौसम बदलने के कारण तापमान में गिरावट आ रही है। अगले तीन दिनों में:

  • उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की कमी।
  • मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!