7 दिनों तक बहुत भारी बारिश, 10 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी, IMD का हाई अलर्ट
Edited By Pardeep,Updated: 19 May, 2025 05:41 AM

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को देश के कई हिस्सों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
नेशनल डेस्कः भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को देश के कई हिस्सों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यह बारिश 18 मई से 24 मई तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि देश के पश्चिमी तटीय इलाके जैसे कर्नाटक, कोंकण, गोवा और केरल, साथ ही प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ तूफानी हवाएं चल सकती हैं।
किन-किन इलाकों में होगी बारिश?
दक्षिण भारत:
-
केरल, माहे, तटीय कर्नाटक और उत्तर आंतरिक कर्नाटक:
18 से 24 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान।
20 मई को तटीय कर्नाटक में अति भारी बारिश हो सकती है।
-
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल:
18 से 20 मई तक कुछ जगहों पर भारी बारिश।
-
आंध्र प्रदेश (कोस्टल और यानम):
20 से 22 मई तक बारिश।
-
रायलसीमा:
18 से 20 मई तक बारिश।
-
दक्षिण आंतरिक कर्नाटक:
18 से 21 मई तक भारी बारिश की संभावना।
पूर्वोत्तर भारत:
-
अरुणाचल प्रदेश:
18 से 20 मई तक कुछ जगहों पर भारी बारिश।
-
असम और मेघालय:
18 से 24 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश संभव।
-
त्रिपुरा और नागालैंड:
18 मई को भारी बारिश की संभावना।
उत्तर भारत और पहाड़ी राज्य:
-
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड:
19 और 20 मई को कुछ इलाकों में ओलावृष्टि (हेलस्टॉर्म) हो सकती है।
-
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड:
18 से 20 मई तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ।
महाराष्ट्र और आसपास:
-
कोंकण और गोवा:
20 से 23 मई के बीच तेज तूफानी हवाएं (50-60 किमी प्रति घंटे, कभी-कभी 70 किमी तक) चल सकती हैं।
-
मध्यम महाराष्ट्र:
18, 19, 20 और 23 मई को तेज हवाओं और बारिश का खतरा।
-
मराठवाड़ा:
18 और 20 मई को तेज आंधी और बारिश।
दिल्ली-एनसीआर का मौसम:
-
दिल्ली में आसमान आंशिक रूप से बादल छाया रहेगा, हल्की बारिश हो सकती है।
-
गर्जना, बिजली कड़कने और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा, अधिकतम 50 किमी तक) की संभावना है।
-
अधिकतम तापमान: 38–40 डिग्री सेल्सियस
-
न्यूनतम तापमान: 27–29 डिग्री सेल्सियस
-
दोपहर में हवाएं तेज़ होंगी और शाम-रात को कम हो जाएंगी।
Related Story

IMD Weather Alert: अगले 5 दिनों तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया रेड और...

IMD Alert : उत्तर भारत में ठंड का डबल अटैक! पारा लुढ़कने से बढ़ी ठिठुरन, इस राज्य में भारी बारिश का...

Heavy Rainfall Warning: अगले 48 घंटे में इन 3 राज्यों में होगी भारी बारिश, 21 शहरों में होगा कोल्ड...

बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार, IMD ने जारी किया घने कोहरे का येलो अलर्ट

नए साल के जश्न पर ठंड और घने कोहरे का साया! इन 13 राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी, IMD की चेतावनी

IMD Weather Alert: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों में टूटेंगे ठंड के सारे रिकॉर्ड, पड़ेगी कड़ाके की...

Weather Alert: अगले 24 घंटे इस राज्य में छाएगा घना कोहरा, IMD का अलर्ट जारी

IMD weather Alert: 4.2 डिग्री पारे ने दिल्ली में तोड़े रिकॉर्ड, IMD ने अगले 72 घंटों के लिए इन...

घने कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली : IMD ने ऑरेंज से रेड अलर्ट किया जारी, 128 फ्लाइट्स रद्द

IMD Alert: अगले 24 घंटे भारी, पड़ेगी रिकॉर्डतोड़ ठंड: 13 साल का रिकॉर्ड टूटा, जानें अपने शहर का हाल