Heavy Rain Alert: कल ओलो के साथ होगी भीषण बारिश, IMD ने जारी की बड़ी भविष्यवाणी

Edited By Updated: 03 Apr, 2025 01:10 PM

heavy rain alert there will be heavy rain with hail tomorrow

भारत के मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए देश के कई हिस्सों में तेज बारिश, हवाओं और ओले पड़ने की चेतावनी जारी की है। खासकर मध्य भारत और दक्षिण भारत में 5 अप्रैल तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा और मौसम अपना उग्र रुप दिखाएगा।

नेशनल डेस्क: भारत के मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए देश के कई हिस्सों में तेज बारिश, हवाओं और ओले पड़ने की चेतावनी जारी की है। खासकर मध्य भारत और दक्षिण भारत में 5 अप्रैल तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा और मौसम अपना उग्र रुप दिखाएगा। ओले पड़ने और तेज हवाओं के साथ मूसलधार बारिश के अलर्ट ने हर किसी को सचेत कर दिया है। आइए जानते हैं किस-किस क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम और क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र और इसके आसपास के निचले ट्रोपोफेरिक स्तरों पर एक चक्रवाती सर्कुलेशन बना हुआ है। इसका असर यह है कि अगले कुछ दिनों तक तेज हवाओं और भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी। चक्रवात के कारण 5 अप्रैल को महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, मध्य प्रदेश और कर्नाटका जैसे राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही, ओले भी पड़ने का अलर्ट है।

लू और हीटवेव की संभावना

जहां एक ओर देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और ओले की चेतावनी है, वहीं दूसरी ओर गर्मी भी अपना असर दिखाने वाली है। इसके अलावा, 5 से 7 अप्रैल के दौरान पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट है, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। यह उच्च तापमान स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है, इसलिए सावधानी रखना जरूरी होगा।

तापमान में वृद्धि और गिरावट का असर

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है, जिससे गर्मी बढ़ने की संभावना है। वहीं, मध्य भारत और महाराष्ट्र में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, लेकिन इसके बाद 4 दिनों के दौरान तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इन परिवर्तनों का असर न केवल मौसम पर पड़ेगा, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य और दैनिक जीवन पर भी असर डाल सकता है।

क्या करें और क्या न करें?

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!