देश के इस राज्य में भारी बारिश से मचा हाहाकार, यहां बंद रहेंगे सभी स्कूल

Edited By Updated: 01 Jun, 2025 11:48 PM

heavy rains caused havoc in this state of the country

आइजोल जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और उससे जुड़ी प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार, 2 जून 2025 को जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। यह फैसला छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

नेशनल डेस्कः मिजोरम में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं आइजोल में लगातार हो रही भारी बारिश और उससे जुड़ी प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार, 2 जून 2025 को जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। यह फैसला छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में और अधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रिपोर्ट में भूस्खलन (landslides), कीचड़ भरे बहाव (mudflows), और चट्टानों के गिरने (rockfalls) जैसी घटनाओं की आशंका जताई गई है। इन हालातों के मद्देनज़र अइज़ोल जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ADDMA) ने समीक्षा बैठक कर यह निर्णय लिया।

प्रशासन ने यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30(2)(v) और 34(m) के तहत जारी किया है। आदेश में जिले के सभी स्कूलों के प्रमुखों (हेडमास्टर, प्रिंसिपल आदि) को सख्त निर्देश दिया गया है कि वे स्कूल बंद रखें। अगर कोई स्कूल इस आदेश का पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51(b) के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

महत्वपूर्ण बातें:

  • आदेश सिर्फ सोमवार, 2 जून 2025 के लिए है, लेकिन हालात के अनुसार आगे की समीक्षा की जाएगी।

  • बारिश के कारण कई जगहों पर सड़कों पर मलबा आने और यातायात बाधित होने की खबरें मिल रही हैं।

  • प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि ज़रूरी न हो तो यात्रा न करें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

जिला प्रशासन और राहत एजेंसियां पूरी सतर्कता से स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों से हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी प्रशासनिक दफ्तर से संपर्क करने को कहा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!