हाईलेवल मीटिंग में PM मोदी बोले- हम सेना को खुली छूट देते हैं, समय और टारगेट खुद तय करेंगे

Edited By Updated: 29 Apr, 2025 10:12 PM

important meeting at prime minister s residence

प्रधानमंत्री के आवास पर एक अहम बैठक चल रही है। इस बैठक में देश की सुरक्षा से जुड़े बड़े अधिकारी मौजूद हैं। बैठक में तीनों सेनाओं के अध्यक्ष, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) भी शामिल हैं।

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। इसी सिलसिले में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई, जो करीब 1 घंटे 30 मिनट तक चली। पीएम मोदी ने सेना को खुली छूट देते हुए कहा कि वह अपना समय और टारगेट खुद तय करेंगे और आतंकवाद का करारा जवाब देंगे।

इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी मौजूद थे।

बैठक में आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशनों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री ने साफ निर्देश दिया कि हमले के जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो और अमरनाथ यात्रा सहित आम लोगों की सुरक्षा में कोई चूक न हो।

बैठक में पीएम मोदी ने लिए बड़े फैसले

  • सेना को ऑपरेशन के लिए पूरी छूट दी गई है।
  • सेना तय करेगी कि कब, कहां और कैसे जवाब देना है।
  • हम आतंकवाद को करारा जवाब देंगे, यह हमारा राष्ट्रीय संकल्प है।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि हमले में शामिल आतंकियों और उनके मददगारों को धरती के आखिरी कोने तक खोजकर सजा दी जाएगी- ऐसी सजा, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी।

पाकिस्तान के खिलाफ उठाए कदम

  • सिंधु जल संधि को रोकना
  • सेना को हाई अलर्ट पर रखना
  • एलओसी और बॉर्डर पर ऑपरेशनल तैयारी बढ़ाना
  • पीओके में आतंकी ठिकानों की ड्रोन और सैटेलाइट से निगरानी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!