दुनिया का वो देश जहां शादी से पहले बना लिया शारीरिक संबंध तो हो सकती है सालों की जेल

Edited By Updated: 04 Jul, 2025 09:12 AM

indonesia if you have intimate before marriage you will go straight to jail

आजकल के दौर में जहाँ वन नाइट स्टैंड (One Night Stand) और हुकअप कल्चर (Hookup Culture) तेज़ी से बढ़ रहा है लोग अपनी इच्छाओं और ज़रूरतों को खुलकर स्वीकार कर रहे हैं जिसके चलते कैजुअल रिलेशनशिप को बढ़ावा मिल रहा है। यह एक ऐसा ट्रेंड बनता जा रहा है कि...

इंटरनेशनल डेस्क। आजकल के दौर में जहाँ वन नाइट स्टैंड (One Night Stand) और हुकअप कल्चर (Hookup Culture) तेज़ी से बढ़ रहा है लोग अपनी इच्छाओं और ज़रूरतों को खुलकर स्वीकार कर रहे हैं जिसके चलते कैजुअल रिलेशनशिप को बढ़ावा मिल रहा है। यह एक ऐसा ट्रेंड बनता जा रहा है कि लोग सिर्फ़ फिजिकल नीड के लिए एक-दूसरे के साथ रिश्ता बना रहे हैं लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी देश है जहाँ कानूनी तौर पर इस तरह के कल्चर पर सख्त बैन है।

इस देश में यह नियम है कि आप बिना शादी के किसी के साथ शारीरिक संबंध नहीं बना सकते वरना आपके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। चलिए आपको उस देश और वहाँ के कानून के बारे में बताते हैं जहाँ शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना अपराध है। 

PunjabKesari

इंडोनेशिया में शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना अपराध

यह देश है इंडोनेशिया। इंडोनेशिया की संसद में साल 2022 में एक कानून पारित हुआ था। इस कानून के अनुसार यहाँ शादी से बाहर किसी इंसान के साथ शारीरिक संबंध बनाना अपराध माना जाता है। अगर कोई इस नियम का उल्लंघन करता है तो उसे एक साल की सजा हो सकती है। सबसे अहम बात यह है कि यह नियम इंडोनेशिया के लोगों के साथ-साथ यहाँ रह रहे या आने वाले विदेशियों पर भी लागू होता है। अगर कोई विदेशी भी इस तरह के कृत्य में शामिल पाया जाता है तो उसे भी सजा मिल सकती है।

 

यह भी पढ़ें: Train Cancelled Update: यात्री कृपया ध्यान दें! जुलाई में इस रूट पर नहीं दौड़ेंगी रेल गाड़ियां, रेलवे ने कैंसिल की कई ट्रेनें, जानिए कब-कब रहेंगी रद्द

 

अगर सरल शब्दों में इस कानून को समझा जाए तो इंडोनेशिया की सरकार ने इस कानून के तहत देश के अंदर शादी से पहले शारीरिक संबंध बैन करने के साथ-साथ शादी के बाद पति/पत्नी के अलावा किसी दूसरे के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। हालाँकि ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें कार्रवाई तभी हो सकती है जब पति-पत्नी या बच्चों की तरफ से इस पर कोई केस दर्ज करवाया जाए। इंडोनेशिया एक मुस्लिम बहुल देश है लेकिन यहाँ के केवल एक राज्य में ही शरिया के नियमों को लागू किया गया है।

PunjabKesari

इन देशों में भी नहीं है वन नाइट स्टैंड या हुकअप कल्चर

सिर्फ इंडोनेशिया ही नहीं दुनिया में ऐसे कई देश हैं जहाँ अभी भी इस तरह के कल्चर को मान्यता नहीं दी गई है। इनमें से ज़्यादातर देश धार्मिक रीति-रिवाजों पर चलने वाले हैं। उदाहरण के लिए सऊदी अरब में भी वन नाइट स्टैंड जैसा कोई कल्चर देखने को नहीं मिलता है। यहाँ इस्लामिक नियमों का कड़ाई से पालन होता है। इसी लिस्ट में ईरान का नाम भी शामिल है। ये देश अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक मान्यताओं के कारण सामाजिक व्यवहार पर सख्त नियम रखते हैं जो आधुनिक पश्चिमी समाजों के 'कैजुअल रिलेशनशिप' के विपरीत हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!