BJP विधायक ने दफ्तर बुला साथियों संग महिला के साथ बनाए शारिरक संबंध, फिर लगाया जानलेवा वायरस का इंजेक्शन, SIT करेगी जांच

Edited By Anu Malhotra,Updated: 23 May, 2025 11:52 AM

karnataka bjp mla muniratna naidu mla gang raped

कर्नाटक के भाजपा विधायक मुनिरत्ना नायडू पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि जून 2023 में विधायक और उनके तीन साथियों ने उसे सामूहिक बलात्कार का शिकार बनाया, उसके चेहरे पर पेशाब किया और उसे जानलेवा वायरस का इंजेक्शन लगाया। इस मामले...

नेशनल डेस्क:  कर्नाटक के भाजपा विधायक मुनिरत्ना नायडू पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि जून 2023 में विधायक और उनके तीन साथियों ने उसे सामूहिक बलात्कार का शिकार बनाया, उसके चेहरे पर पेशाब किया और उसे जानलेवा वायरस का इंजेक्शन लगाया। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है।  इसके साथ ही मुनिरत्न के खिलाफ एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मामला अपने हाथ में ले लिया है। 
 
महिला ने आरोप लगाया है कि विधायक ने उसे अपने कार्यालय बुलाया, जहां उसके साथ बलात्कार किया गया और उसे धमकी दी गई कि यदि उसने विरोध किया तो उसके बेटे को मार दिया जाएगा। एफआईआर में आईपीसी की धाराओं 376डी (सामूहिक बलात्कार), 270 (संक्रमण फैलाने की आशंका), 354 (महिला पर हमला), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इससे पहले, विशेष जांच दल (SIT) ने मुनिरत्ना के खिलाफ सामूहिक बलात्कार और अन्य आरोपों में 2,481 पन्नों की चार्जशीट दायर की थी। चार्जशीट में आरोप है कि विधायक ने 2020 से 2022 तक महिला के साथ बलात्कार किया और उसे वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। इसके अलावा, विधायक पर आरोप है कि उसने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को फंसाने के लिए एचआईवी संक्रमित महिलाओं का इस्तेमाल किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!