‘चुंबक मैन’ सागर जोशी का नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज, रचा नया इतिहास

Edited By Updated: 21 May, 2025 12:18 PM

magnet man sagar joshi sets guinness  world record

भारत के सागर जोशी, जिन्हें अब लोग 'चुंबक मैन' के नाम से जानते हैं, ने वैश्विक स्तर पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्हें दुनिया...

International Desk: भारत के सागर जोशी, जिन्हें अब लोग 'चुंबक मैन' के नाम से जानते हैं, ने वैश्विक स्तर पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्हें दुनिया का सबसे लंबा मैग्नेटिक मैट्रेस बनाने के लिए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड  से सम्मानित किया गया है। सागर जोशी की यह उपलब्धि केवल तकनीकी नवाचार तक सीमित नहीं है। उन्होंने प्राकृतिक उपचार और  बायोमैग्नेटिक तकनीक  को केंद्र में रखते हुए  E-Biotorium  नामक वेलनेस कंपनी की स्थापना की, जिसका लक्ष्य है  लोगों को बिना दवा, बिना रसायन के स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना।

PunjabKesari
 
सागर जोशी की यात्रा एक साधारण किराए के कमरे से शुरू हुई, जहाँ उन्होंने यह सपना देखा कि  प्राकृतिक विज्ञान की मदद से लोगों का जीवन बदला जा सकता है। आज, उनकी कंपनी न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर पहचान बना रही है। पिछले पांच वर्षों में  E-Biotorium ने  देशभर में 25 लाख से अधिक  लोगों को स्वास्थ्य और आय के नए अवसर दिए हैं।

 

सागर जोशी को यह उपाधि केवल उनके चुंबकीय उत्पादों के कारण नहीं मिली।  उनकी सकारात्मक ऊर्जा, विनम्रता और प्रेरणादायक नेतृत्व  ने उन्हें एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो लोगों को मानसिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाता है। जोशी का मानना है कि रोग से पहले रोकथाम होना चाहिए, और यही सोच उनके सभी अभियानों का मूल है। उनका संदेश है - “पृथ्वी से दोबारा जुड़िए और आप खुद को प्राकृतिक रूप से, पूरी तरह और शक्ति के साथ स्वस्थ  होते देखेंगे।”
  

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!