छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट से उड़ाई बस, डीआरजी के 3 जवान शहीद

Edited By Updated: 23 Mar, 2021 07:08 PM

maoists fly bus from ied blast in chhattisgarh 3 drg soldiers martyred

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर मंगलवार को एक बस को उड़ा दिया जिसमें तीन जवान शहीद हो गए हैं जबकि कई अन्य जवान घायल हुए हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने ‘भाषा' को बताया नारायणपुर...

नेशनल डेस्कः छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर मंगलवार को एक बस को उड़ा दिया जिसमें तीन जवान शहीद हो गए हैं जबकि कई अन्य जवान घायल हुए हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने ‘भाषा' को बताया नारायणपुर जिले के कड़ेमेटा और कन्हरगांव के बीच नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सुरक्षा बलों के बस को उड़ा दिया। घटना में तीन जवान शहीद हो गए हैं।


अवस्थी ने बताया कि सुरक्षा बल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। अभियान से वापसी के दौरान वह एक बस में सवार थे। बस जब कड़ेमेटा और कन्हरगांव गांव के मध्य पहुंची तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!