कटड़ा: माता वैष्णो देवी के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं को अब इस द्वार से मिलेगी एंट्री, यात्रा से पहले पढ़ें खबर

Edited By Updated: 05 Oct, 2023 07:54 AM

mata vaishno devi katra golden gate mata vaishno devi case

माता वैष्णो देवी के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। मां भगवती की यात्रा को अधिक आनंदित बनाने के उद्देश्य से भवन पर अटका स्थल पर स्वर्ण द्वार का निर्माण किया जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले नवरात्रों में श्रद्धालु इस स्वर्ण...

कटड़ा : माता वैष्णो देवी के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। मां भगवती की यात्रा को अधिक आनंदित बनाने के उद्देश्य से भवन पर अटका स्थल पर स्वर्ण द्वार का निर्माण किया जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले नवरात्रों में श्रद्धालु इस स्वर्ण द्वार से निकलते हुए मां भगवती के समक्ष नमन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। 

सूत्रों की माने तो इस स्वर्ण द्वार का निर्माण दानी सजनों के सहयोग से किया जा रहा है। वहीं श्राइन बोर्ड प्रशासन आने वाले शारदीय नवरात्रों के दौरान भक्तों को बहुत सी सौगातें देने जा रहा है।  

वहीं इस बीच मां भगवती के दरबार में हर दिन बड़ी संख्या में भक्त दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, वर्ष के पहले 9 महीनों में 73 लाख श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दरबार में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया, जो गत वर्ष के पहले 9 महीनों से 1.15 लाख कम है।

PunjabKesari

श्राइन बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो पहले 5 महीनों के दौरान पिछले साल की तुलना में अधिक श्रद्धालु मां भगवती के दरबार में पहुंचे हैं। उसके बाद हिमाचल, हरियाणा व दिल्ली में आई बाढ़ का असर वैष्णो देवी यात्रा पर पड़ता दिखा।  

PunjabKesari

वहीं रविवार को 43,000 श्रद्धालुओं ने यात्रा पंजीकरण आर.ए. आई.डी. हासिल करते हुए मां वैष्णो देवी के दरबार पर नमन किया। माना जा रहा है कि आने वाले नवरात्रों में मां वैष्णो देवी यात्रा में उछाल देखा जा सकता है।

PunjabKesari

बता दें कि पैदल यात्री जिनको कटरा से वैष्णो देवी मंदिर तक पैदल यात्रा करनी है। उनको 13 किलोमीटर की चढ़ाई करनी पड़ती है और इसके लिए उतराई और चढ़ाई दोनों में 24 घंटे का समय लगता है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!