2025 में मानसून ने तोड़ा रिकॉर्ड, कई राज्यों में बाढ़ ने मचाई तबाही; IMD ने बताया क्यों हुई इतनी बारिश

Edited By Updated: 05 Sep, 2025 03:06 PM

monsoon broke records in 2025 imd told why there was so much rainmonsoon broke

2025 के मानसून में भारत में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है, जिससे पंजाब, दिल्ली, हिमाचल और बिहार जैसे राज्यों में बाढ़ की स्थिति बन गई। दिल्ली में एक दशक का और उत्तर भारत में 1901 के बाद 13वां सबसे भारी अगस्त रहा। IMD ने भारी बारिश के पीछे...

नेशनल डेस्क: भारत में 2025 का मानसून सामान्य से अधिक सक्रिय रहा है। 1 जून से 2 सितंबर तक देशभर में 780.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य (721.1 मिमी) से 8% अधिक है। 28 अगस्त से 3 सितंबर के बीच बारिश 48% ज्यादा रही।

दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार जैसे राज्यों में मानसून ने कहर बरपाया है। अगस्त में उत्तर भारत ने 1901 के बाद 13वां सबसे भारी बारिश का रिकॉर्ड बनाया, वहीं दिल्ली में एक दशक का रिकॉर्ड टूटा।

IMD ने बताया बारिश का कारण
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण की ओर झुकी हुई मानसून ट्रफ लाइन और ट्रोपोस्फेरिक लेवल तक फैली वायुरेखा इस भारी बारिश का मुख्य कारण रही है। इसके अलावा एक अन्य ट्रफ लाइन उत्तर-पूर्वी अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है, जिसने वर्षा को और तेज किया।

इन राज्यों में बाढ़ ने मचाया कहर
पंजाब

- 23 में से कई जिले बाढ़ में डूबे

- 1900+ गांव प्रभावित, 40+ मौतें

- लाखों एकड़ खेती चौपट, फजिल्का में स्थिति बेहद गंभीर

- सेना, NDRF और रेस्क्यू टीमें तैनात

- पंजाबी कलाकार राहत कार्य में आगे

हिमाचल प्रदेश

- 1200+ सड़कें टूटीं, 3,690 करोड़ रुपए का नुकसान

- मंडी, शिमला, सिरमौर, कुल्लू सबसे ज्यादा प्रभावित

- इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह प्रभावित, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली NCR

- यमुना खतरे के निशान से ऊपर

- रिहायशी इलाकों में पानी घुसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल

- भूस्खलन और बाढ़ से गांव के गांव उजड़े

- किसानों की फसलें और पशुधन नष्ट

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!