7 दिन के अंदर दूसरी बार देश में सबसे गर्म रहा मुंबई, मौसम विभाग ने जारी की लू की चेतावनी

Edited By Updated: 13 Mar, 2023 04:33 PM

mumbai was the hottest in the country for the second time in 7 days

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को कहा कि मार्च के महीने में दूसरी बार मुंबई में देश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने समुद्री हवाएं नहीं चलने या देरी से चलने को तापमान में वृद्धि का कारण बताया है।

नेशनल डेस्क: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को कहा कि मार्च के महीने में दूसरी बार मुंबई में देश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने समुद्री हवाएं नहीं चलने या देरी से चलने को तापमान में वृद्धि का कारण बताया है। आईएमडी ने रविवार और सोमवार को लू चलने की चेतावनी दी थी। सांताक्रूज वेधशाला और कोलाबा वेधशाला ने रविवार को क्रमश: 39.4 डिग्री सेल्सियस और 35.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया।

 

आईएमडी वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणि ने कहा, ‘‘इस महीने में यह दूसरी बार है, जब मुंबई ने देश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया है। 6 मार्च को सांताक्रूज़ (वेधशाला) में 39.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक है। रविवार को यह 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।उन्होंने कहा कि तटीय कोंकण क्षेत्र में दर्ज तापमान 12 मार्च को सामान्य से 4-6 डिग्री सेल्सियस अधिक था। तटीय कोंकण क्षेत्र में मुंबई शामिल है।

 

जेनामणि ने कहा कि 5-7 मार्च के बीच भी तापमान सामान्य से 5-7 डिग्री अधिक था। आम तौर पर कोंकण में इस दौरान पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच समुद्री हवा के कारण तापमान कम होता है। हालांकि, पिछले सात से दस दिनों में समुद्री हवा के नहीं चलने या विलंब से चलने के कारण तापमान अधिक है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!