Cheapest Gold: दुबई नहीं, भारत के इस देश में मिलता है सबसे सस्ता सोना, यहां होता है लोगों का सपना पूरा

Edited By Updated: 28 Jul, 2025 11:01 AM

not dubai this country has the cheapest gold

भारत में सोना खरीदना और खास मौकों पर गहने पहनना एक पुरानी परंपरा है खासकर महिलाओं के लिए। लेकिन आजकल सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं जिससे आम आदमी के लिए इसे खरीदना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में हर कोई सोचता है कि आखिर सबसे सस्ता सोना कहां मिलता...

नेशनल डेस्क। भारत में सोना खरीदना और खास मौकों पर गहने पहनना एक पुरानी परंपरा है खासकर महिलाओं के लिए लेकिन आजकल सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं जिससे आम आदमी के लिए इसे खरीदना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में हर कोई सोचता है कि आखिर सबसे सस्ता सोना कहां मिलता है? अक्सर लोगों को लगता है कि दुबई में सोना सबसे सस्ता है लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां दुबई से भी सस्ता सोना मिलता है।

PunjabKesari

दुनिया का सबसे सस्ता सोना: दुबई नहीं, भूटान में

जी हां दुनिया में सबसे सस्ता सोना दुबई में नहीं बल्कि भूटान में मिलता है। भूटान एक ऐसा देश है जहां सोना सबसे कम दामों में खरीदा जा सकता है। इसके पीछे कई खास वजहें हैं:

ये दोनों कारक मिलकर भूटान में सोने को बेहद किफायती बना देते हैं।

यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: सरकारी नौकरी वालों के लिए खुशखबरी, इस महीने बढ़ सकती है सैलरी, जानें कब मिलेगा फायदा

भूटान से सोना खरीदने के खास नियम

अगर आप भूटान जाकर सस्ता सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है:

  1. सरकार से अधिकृत होटल में रुकना: भूटान से सोना खरीदने के लिए आपको भूटान सरकार द्वारा अधिकृत (authorized) किसी होटल में कम से कम एक रात रुकना अनिवार्य है। बिना रुके आप भूटान से सोना नहीं खरीद सकते।

यह भी पढ़ें: ट्रॉमा वार्ड में तांडव: सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई में आई गड़बड़ी, 3 मरीजों ने तोड़ा दम, (Video)

PunjabKesari

भूटान से भारत सोना लाने की सीमा

यदि आप भूटान से सोना खरीदकर भारत लाना चाहते हैं तो भारत सरकार ने इसकी एक सीमा तय कर रखी है:

  • एक व्यक्ति अधिकतम 26 ग्राम सोना ही भूटान से भारत ला सकता है।

  • यदि आप इस सीमा से ज्यादा सोना लाते हुए पकड़े जाते हैं तो इसे गैरकानूनी माना जाएगा और आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है या कानूनी कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है।

 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!