Edited By Parveen Kumar,Updated: 14 Apr, 2026 08:19 PM

डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि अब बिना बैंक अकाउंट के भी यूपीआई पेमेंट कर सकते है। खासतौर पर ये फायदा उन लोगों को मिलने वाला है जिनके पास अपना बैंक अकाउंट नहीं है। इस फीचर की सबसे खात बात ये होगी कि...
नेशनल डेस्क : डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि अब बिना बैंक अकाउंट के भी यूपीआई पेमेंट कर सकते है। खासतौर पर ये फायदा उन लोगों को मिलने वाला है जिनके पास अपना बैंक अकाउंट नहीं है। इस फीचर की सबसे खात बात ये होगी कि इसका पूरा कंट्रोल उसी व्यक्ति के पास रहता है, जिसके अकाउंट से पैसा जाएगा।
ये है नया फीचर
Google pay द्वारा लॉन्च किए गए इस फीचर का नाम Pocket Money है, यह UPI Circle का ही हिस्सा है। इस फीचर का फायदा बच्चो से लेकर बुजुर्गों तक सभी को मिलेगा। इसका फायदा खासतौर पर बच्चों को होना वाला है, क्योंकि इसके जरिए मां-बाप बच्चों को पैसे ट्रांसफर करने की अनुमति दे सकते है, अगर बच्चे कहीं बाहर भी हैं तो वह इससे पेमेंट कर सकते है। इसमें एक मुख्य यूजर यानी Primary User अपने अकाउंट से अन्य लोगों को जोड़ सकता है. ये लोग Secondary User होते हैं, जो उसी अकाउंट के जरिए पेमेंट कर सकते हैं. इससे डिजिटल पेमेंट करना और आसान हो जाता है।
Pocket Money फीचर ऐसे होगा सेट
सबसे पहले आप अपने फोन पर 'गूगल पे' खोले और 'यूपीआई सर्कल' में जाएं और वहां पर क्लिक करें। इसके बाद सेकेंडरी यूजर का नाम या नंबर सर्च करके उसे चुनें। फिर उसका QR कोड स्कैन करें और पेमेंट की सेटिंग्स तय करें। इस फीचर में आपको दो ऑप्शन मिलते हैं हर पेमेंट को मैन्युअली अप्रूव करना या फिर एक तय मंथली लिमिट सेट करना। आप अपनी जरूरत के हिसाब से इनमें से कोई भी विकल्प चुन सकते हैं।
सेटअप करने का तरीका
सेकेंडरी यूजर की डिटेल भरने के बाद अपना बैंक अकाउंट चुनें और उसे इनवाइट भेजें। इनवाइट भेजते समय आपको UPI PIN डालना होगा। इसके बाद वह यूजर आपके तय नियमों के अनुसार पेमेंट कर सकेगा।