Edited By Yaspal,Updated: 14 Oct, 2021 09:04 PM
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दशहरे की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। बिरला ने अपने संदेश में कहा,‘‘ विजयादशमी पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। विजयादशमी असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है। इसी दिन...
नई दिल्लीः लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दशहरे की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। बिरला ने अपने संदेश में कहा,‘‘ विजयादशमी पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। विजयादशमी असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है। इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने अधर्म, अहंकार एवं बुराई के प्रतीक रावण का अंत किया था और पृथ्वी पर सुख, शांति और समृद्धि से युक्त रामराज्य की नींव रखी गई थी। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विविधता और समृद्ध ऐतिहासिक धरोहर का विराट प्रतीक भी है।
उन्होंने कहा,‘‘ मेरी कामना है कि आप इस पावन अवसर को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं एवं इस त्योहार का पूरा आनंद लें। मेरी शुभकामना है कि दशहरा आपके तथा आपके प्रियजनों के जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आए। जय हिन्द।''